खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का पहला गाना हुआ वायरल
होली से पहले दर्शकों पर निर्माता निशांत उज्जवल की भोजपुरी फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के गाने का रंग चढ़ने लगा है। यही वजह है कि गाना ’ओठवा से मधु चुए, वायरल हो गया है। इस गाने को अब तक 3,122,267 व्यूज मिल चुका है। इस गाने को खुद खेसारीलाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। लिरिक्स अजीत हलचल ने तैयार किया है, जबकि फिल्म के निर्देशक और प्रख्यात संगीतकार रजनीश मिश्रा ने इस गाने को कंपोज किया है।

फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के पहले गाने को मिली सफलता पर निर्माता निशांत उज्जवल ने भोजपुरी ऑडियंस को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह फिल्म के पहले पार्ट के तमाम गाने सुपर डूपर हिट थे, उसी तरह इस फिल्म के सभी गाने ब्लॉक बस्टर होने वाले हैं। इसकी शुरूआत गाना ‘ओठवा से मधु चुए’ हो चुकी है। वहीं, निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा कि जिस तरह दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को प्यार दिया और अब गाना भी उनको पसंद आ रहा है। हमें उम्मीद है फिल्म भी सुपर हिट होगी।






