लखनऊ, 25 अप्रैल: बड़े जन समर्थन के आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से नामांकन किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पश्चिम से जो हवा चली है, भाजपा का सफाया करती जा रही है। भाजपा नेताओं की भाषा और भाषण बदल गए हैं। पहले चरण ने रुझान दे दिया है। किसान, गरीब, नौजवान, अल्पसंख्यक भाजपा के खिलाफ खड़े है। इंडिया गठबंधन में देश का भविष्य दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कल मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी चंदे के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया है। वसूली की है। इतिहास में इतनी वसूली किसी ने नहीं की, जितना भाजपा ने की है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के दस साल में नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो गया। नौकरी, रोजगार नहीं मिला। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। ये सब पेपर जानबूझकर लीक कराये गये। भाजपा ने 60 लाख नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। किसान, नौजवान, गरीब, मध्यम वर्ग पूरी तरह भाजपा के खिलाफ है। भाजपा घबराई हुई है। कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।