द ग्रेट खली को बस एक प्रोफेशनल रेसलर के रूप मे आप जानते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा है, जो लोगों को नहीं पता है। कुछ समय पहले ही यह खबर आई थी कि एक जाना-माना स्टूडियो सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक बायोपिक फिल्म बनाने की प्लानिंग रह रहा है, जिसे लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म द ग्रेट खली के जीवन पर आधारित होगी। स्टूडियो ने खली से इस बारे में बात की है और खली ने अपने ऊपर बायोपिक बनाने की इजाजत भी दे दी है। सुशांत को भी फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए हां भी कर दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस तरह से एम. एस. धोनी की फिल्म में उनकी जिंदगी के अनछुए पहलुओं को दिखाया गया था, वैसे ही खली की फिल्म में खली की वो बातें सामने आएंगी, जिनसे लोग अभी तक अनजान हैं। ज्यादातर लोग खली को बस एक प्रोफेशनल रेसलर के रूप मे जानते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा है, जो लोगों को नहीं पता है। जाहिर है कि सुशांत को पर्दे पर खली जैसे पहलवान की भूमिका निभाने के लिए अपना अच्छा-खासा वजन बढ़ाना होगा।







