Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»नवरात्र

    नौ मातृ शक्तियां और सात चक्र : स्व से सर्व होने की आध्यात्मिक चेतना

    ShagunBy ShagunMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026 नवरात्र No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 613

    नवरात्रि का पावन पर्व और मानवीय चेतना का उर्ध्वगमन

    अलका शुक्ला

    चैत्र नवरात्रि केवल तिथियों का समूह नहीं, बल्कि प्रकृति और शरीर के पुनरुद्धार की एक सूक्ष्म वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रक्रिया है। लेकिन आज हम क्रियात्मक नहीं वरन् प्रतीकात्मक दौर पर जी रहे हैं। हम नवरात्रि के मुख्य उद्देश्य से भटक कर केवल फलाहारी व्यंजनों को स्वादिष्ट तरीके से गटकने की कला सीख रहे हैं और दिखावे की शोर शराबे की पूजा पाठ को ही नवरात्रि के असल महत्व का सार मान लिए हैं। जबकि नवरात्रि के ये पावन पर्व हमारी आध्यात्मिक चेतना के विकास द्वारा स्व से सर्व हो जाने की यात्रा है। यह यात्रा माँ शैलपुत्री से प्रारंभ होती है, जो हमारे अस्तित्व के ‘आधार’ यानी मूलाधार चक्र की प्रतीक हैं। जिस प्रकार किसी भी सृजन के लिए ठोस भूमि की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार जीवन में स्थिरता और संकल्प की शक्ति शैलपुत्री की साधना से आती है। मनोवैज्ञानिक रूप से यह ‘ग्राउंडिंग’ का चरण है, जहाँ हम अपने डर को त्यागकर अपनी जड़ों से जुड़ते हैं।

    जब आधार मजबूत हो जाता है, तब यात्रा माँ ब्रह्मचारिणी की ओर बढ़ती है। यहाँ ऊर्जा मूलाधार से उठकर स्वाधिष्ठान चक्र की ओर बढ़ती है। यह चक्र नाभि या मणि चक्र के दो अंगुल नीचे होता है और मूलाधार चक्र की स्थिति से कुछ ऊपर होता है। यह ‘तप’ और ‘अनुशासन’ का चरण है। विज्ञान की दृष्टि से यह ‘डिलेटेड ग्रैटिफिकेशन’ का अभ्यास है, जहाँ हम तात्कालिक सुखों को छोड़कर दीर्घकालिक लक्ष्यों के लिए स्वयं को तैयार करते हैं। इसके पश्चात माँ चंद्रघंटा का आगमन होता है, जिनका संबंध मणिपुर चक्र से है। यहाँ साधक के भीतर साहस का उदय होता है और ‘ध्वनि विज्ञान’ के माध्यम से एकाग्रता बढ़ती है। यह वह पड़ाव है जहाँ मानसिक कोलाहल शांत होता है और व्यक्तित्व में तेज आता है।

    चौथे दिन माँ कुष्मांडा के रूप में हम ब्रह्मांडीय ऊर्जा और अनाहत चक्र (हृदय) से जुड़ते हैं। यह ‘थर्मोडायनामिक्स’ और सृजन की ऊष्मा का प्रतीक है, जहाँ प्रेम और करुणा के माध्यम से प्राण ऊर्जा का विस्तार होता है। पांचवें दिन माँ स्कंदमाता के साथ हम विशुद्धि चक्र पर पहुँचते हैं, जो अभिव्यक्ति और शुद्धिकरण का केंद्र है। यहाँ बुद्धि और ममता का संतुलन सधता है, जिससे संचार क्षमता और निर्णय शक्ति प्रखर होती है। छठे दिन माँ कात्यायनी के प्रखर स्वरूप के साथ हम आज्ञा चक्र (तीसरी आँख) को जाग्रत करते हैं, जो अंतर्ज्ञान और पीनियल ग्रंथि के सक्रियण का वैज्ञानिक मार्ग है।

    साधना का सबसे कठिन और गहन चरण सातवें दिन माँ कालरात्रि के रूप में आता है। यह ‘काल’ यानी समय के बंधनों को तोड़ने और अपने भीतर के सबसे गहरे अंधकार का सामना करने की प्रक्रिया है। जब यह अंधकार छँटता है, तब आठवें दिन माँ महागौरी के रूप में सहस्रार चक्र की निर्मलता और शांति प्राप्त होती है। यह मानसिक रेचन की वह अवस्था है जहाँ बुद्धि पूर्णतः शुद्ध और सात्विक हो जाती है। अंततः, नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री के रूप में यह यात्रा अपनी पूर्णता को प्राप्त करती है। यहाँ साधक ‘स्व’ से ‘सर्व’ हो जाता है और ब्रह्मांडीय चेतना के साथ एकाकार होकर समस्त सिद्धियों का स्वामी बनता है।

    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ये नौ दिन शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन, न्यूरल पाथवेज के पुनर्गठन और हार्मोनल संतुलन की एक सुव्यवस्थित विधि हैं। उपवास, मंत्र और ध्यान का यह क्रमबद्ध समन्वय मनुष्य को शारीरिक व्याधियों से मुक्त कर मानसिक रूप से ‘सुपर-कॉन्शियस’ स्टेट की ओर ले जाता है। नवरात्रि की यह पूर्णता हमें यह बोध कराती है कि शक्ति बाहर कहीं नहीं, बल्कि हमारे ही भीतर सुप्त पड़ी वह ऊर्जा है, जिसे सही दिशा और अनुशासन से जाग्रत कर हम स्वयं को रूपांतरित कर सकते हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading