लखनऊ, 25 जून : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने देश को आगे बढ़ाने में कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है, क्योंकि देश की आधी आबादी किसान है। वर्तमान समय में धरती का स्वास्थ्य कुप्रभावित हो रहा है, जिसे सुधारने हेतु कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रयास किया जा सकता है। विश्वविद्यालय अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना की रणनीति बनाकर कार्य करें। आनंदीबेन पटेल से राजभवन में नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस ग्रेड‘ प्राप्त आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज,अयोध्या की नैक टीम के सदस्यों ने मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि सफलता हेतु प्रतिबद्धता तथा एक दूसरे का सहयोग जरूरी है। उन्होंने छात्र केन्द्रित तथा गुणवत्ता युक्त कार्य करने हेतु निर्देश दिये तथा आत्मनिर्भर भारत की स्थापना हेतु प्रत्येक व्यक्ति के आत्मनिर्भर होने की अपेक्षा व्यक्त की।