Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    तालिबान को लेकर मंडरा रहा तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा!

    ShagunBy ShagunSeptember 15, 2021 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 652

    जी के चक्रवर्ती

    अफगानिस्तान को लेकर जिस तरह की शतरंज की चाले आज दुनिया मे चिंता की सबब बनी हुई है उससे तो यही लगता है कि आगे आने वाले कुछ दिनों में विश्व की महाशक्तियां ही कहीं आपस मे भिड़ न जाये ! कुछ इसी दिशा में सभी घटना क्रम अग्रसर होती दिख रही है जिससे विश्व मे फिर से तीसरे विश्वयुद्ध की खतरा मंडराने लगा है।

    इस परिपेक्ष में यदि हम कहें तो एक तरफ जहां चीन के पक्के दुश्मन के रूप में जाने जाने वाला देश अमेरिका का चीनी प्रतिनिधि के साथ 90 मिनट तक हुई बातचीत से इन दोनो देश के मध्य तारतम्य बनाने का अमरीकी प्रयास हैं तो वहीं पर भारत एक बार फिर से अपने पुराने मित्र देश रूस के साथ प्रगाढ़ता बढ़ाने में लगा है यह बात इस ओर संकेत करता है कि आगे भविष्य में दोनों देश मिल कर आतंक और आतंकवादियों का सफाये के लिए काम करेंगे।

    फिलहाल रूस भारत के साथ सामरिक मित्रता बढ़ाने का भी इच्छुक है क्योंकि अमेरिका की सेना अफगानिस्तान से निकल जाने के बाद से अमेरिका ने भारत से दूरी बनाना शुरू कर दिया है ऐसे में फिर से एक बार रूस को भारत के नजदीक आने का मौका हाथ लगा और दोनों देश आपस मे एक होकर आतंक और आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की बात कह रहे हैं ऐसे में यह कहा जाए तो शायद अतिशियोक्ति नही होगी कि फिलहाल यह रूस की मजबूरी है क्योंकि चेचन्या रूस के दक्षिणी हिस्से में स्थित गणराज्य है, जो मुख्‍यत: मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने से यहां स्थानीय अलगाववादियों और रूसी सैनिकों के मध्य बरसों से लड़ाई जारी है जिसने चेचन्या को बर्बाद कर दिया है।

    चेचन्या लगभग पिछले 200 वर्षों से रूस के लिए एक मुसीबत बना हुआ है। रूस में एक लंबे समय तक रक्तरंजित अभियान के बाद वर्ष 1858 में चेचन्या में इमाम शमील के विद्रोह को कुचला था लेकिन इसका प्रभाव अधिक दिनों तक नहीं रहा। जिससे आज भी रूस इस त्रासदी को झेलने के लिये मजबूर है। दुसरी तरफ शायद आपको याद होगा कि अफगानिस्तान में पंजशीर पर जब पाकिस्तानी युद्धक विमान द्वारा हवाई आक्रमण तालिबान के सहायता के लिए किया गया था तो उस समय हमले के 24 घंटे के भीतर ही एक अनजान बमवर्षक विमान ने तालिबानी ठिकानों पर बम वर्षा कर उसे नेस्तोनाबूत कर दिया था। इस कार्यवाही को इतने गुप्त रूप से अंजाम दिया गया कि कुछ दिनों तक तो यह प्रश्न उठता रहा कि आखिरका वह बम वर्षक विमान कहाँ से आया और किस देश का था?

    दरअसल यहां एक बात समझने वाली बात है कि पंजशीर घाटी की सीमाओं से सटे तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देश मौजूद हैं और यह देश एशिया के मध्य भाग में स्थित होने से यह देश चारो ओर से जमीन से घिरा ही नही बल्कि इसके चारो तरफ से उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है और यह सभी प्रान्त वर्ष 1991में हुये रूस के विघटन से पहले सोवियत संघ के हिस्सा हुआ करते थे। ऐसे में भारतीय युद्धक विमानों द्वारा बम वर्षा कर वापस अपने अड्डे पहुंचना कोई आश्चर्य की बात नही है।

    ऐसे में यह स्वाभाविक है कि यह देश आपस मे अलग हो जाने के बाद इन देशों का आपसी रिश्ता रूस के अलावा भारत के साथ मित्रवत हैं यही कारण है कि अफगानिस्तान के पंजशीर घाटी से लगी सिमा में उज्बेकिस्तान में भारतीय हवाई अड्डा बना हुआ है। यहां से अफगानिस्तान के पंजशीर घाटी की दूरी मात्र 150 किलोमीटर होने से यहां पहुंचने में बहुत कम समय लगता है।

    उधर चीन के तालिबान से मेलजोल बढ़ाने के लिये उठाये गए कदमों से यह स्पष्ट हो जाता है कि चीन अपने हितों को साधने के लिये तालिबानी सरकार का साथ दे रहा है तो दूसरी तरफ अमेरिका अब उसके कट्टर दुश्मन चीन से नजदीकियां बढ़ाने में लगा हुआ है जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि आने वाले दिनों में हम कुछ आश्चर्य जनक घटनाएँ होते देखेंगे।

    • नोट : यह लेखक के अपने निजी विचार हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    July 28, 2026

    मोदी जी का सिपाही! रूपेश पाण्डेय की मेहनत रंग लाई, बिहार में गूंज रहा नाम

    July 28, 2026

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    July 28, 2026

    McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

    July 28, 2026
    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    July 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading