दिग्गज अभिनेता, सुदेश बेरी सोनी सब के नये, पारिवारिक मनोरंजक शो, ‘मैडम सर’ में कैमियो करते नज़र आयेंगे। शो ‘मैडम सर’ कलाकारों की जबर्दस्तस परफॉर्मेंस, लखनऊ में महिला पुलिस ऑफिसर्स के रूप में चार दमदार महिलाओं और किसी भी मुश्किल परिस्थिति को सुलझाने के उनके अनोखे स्टाइल से देश में लोगों का दिल जीत रहा है।
बता दें कि इस शो के बेहतरीन कलाकारों में शामिल हो रहे हैं, सुदेश बेरी, जोकि अंगद आचार्य का किरदार निभायेंगे। वह संस्कृरति रक्षा दल के अध्येक्ष हैं। वह बेहद ताकतवर और खूब पैसे वाला है। अंगद की विचारधाराएं और मान्यआताएं बहुत ही सख्ता हैं। वह युवा जोड़ों के साथ वक्त बिताने के खिलाफ है। अंगद चीजों को संभालने के लिये अपने पद और प्रभाव का इस्ते माल करने से डरता नहीं है, लेकिन चीजें उस समय नाटकीय मोड़ ले लेती हैं, जब उसका सामना लेडी दबंग करिश्माल (युक्ति कपूर) से होता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, दर्शकों को करिश्मा और अंगद के बीच एक दिलचस्पम आमना-सामना देखने को मिलेगा। जबकि एस।एच।ओ हसीना (गुल्की जोशी), अपनी नौकरी से हाथ धोने की कगार पर पहुंच जाती है।
मैं अपने हर किरदार को अपने बच्चेर की तरह देखता हूं
अपनी भूमिका और अनुभव के बारे में बताते हुए, सुदेश बेरी ने कहा, ‘’सोनी सब के ‘मैडम सर’ का हिस्सात बनकर मैं बहुत ही रोमांचित हूं। मुझे ऐसा लगता है कि हर स्थिति एक सिक्केस की तरह होती है, सारी पुलिस ऑफिसर्स एक तरफ हैं और वहीं मेरा किरदार दूसरी तरफ है। मैं अपने हर किरदार को अपने बच्चेर की तरह देखता हूं, जब वह बड़ा होता है तो आपको उसके बारे में ज्याफदा सीखने का मौका मिलता है। अंगद का मेरा किरदार काफी ताकतवर और पैसे वाला है। अंगद के विचार और उसकी मान्यहताएं सोच से परे हैं। वह दबंग है और किसी स्थिति से निपटने के लिये वह अपने पद और प्रभाव का इस्तेरमाल करने से नहीं हिचकता। मुझे इस भूमिका को निभाने में बहुत मजा आ रहा है, क्योंकि एक्टिंग मेरे लिये सिर्फ मेरा प्रोफेशन नहीं, बल्कि मेरा विश्वारस है। इसलिये, इसे मैं पूरी श्रद्धा के साथ निभाता हूं। मैं इस किरदार में पूरी तरह डूबने के लिये बहुत ही उत्सानहित हूं और मुझे ऐसा लगता है कि यह एक शानदार सफर होने वाला है।‘’ बता दें कि ‘मैडम सर’ का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10 बजे सोनी सब पर होता है।







