Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    2020 में बॉलीवुड की इन बड़ी फिल्मों पर होगी सबकी नज़र!

    By January 4, 2020Updated:January 4, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 665

    बीते कुछ दशकों में बॉलीवुड में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं, जो कमर्शियल बेस्ड से कंटेंट बेस्ड सिनेमा की ओर बढ़ा है. यह जर्नी स्ट्रांग और आकर्षक स्टोरी लाइन वाली रही है. आज जब हम 2020 में कदम रख चुके हैं, जहाँ कई नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार हैं. इसमें बड़े टिकट डायरेक्टर और मेनस्ट्रीम अभिनेताओं की फ़िल्में भी देखने को मिलेगी. तो आप सभी सिने प्रेमी एक रोमांचक सिनेमाई यात्रा पर जाने के लिए तैयार हो जाएँ. हमने उन शीर्ष 5 फ़िल्मों को संकलित किया है, जो निश्चित रूप से आपकी ‘मस्ट-वॉच’ सूची में होनी चाहिए.

    1. चेहरे    

    यह एक मिस्ट्री – थ्रिलर है. रूमी जाफ़री द्वारा निर्देशित और अनुभवी निर्माता आनंद पंडित द्वारा निर्मित, एक मनोरंजक कहानी चेहरे में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन को साथ लेकर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक वकील और एक बिजनेस टाइकून के इंटरव्यूड जीवन के चारों ओर घूमती है. यह पहला मौका होगा जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे.

     

    2. छपाक

    इस फिल्म का ट्रेलर हमें पहले से ही बेसब्री से इंतजार करवा रहा है और हमें पूरा यकीन है कि फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। स्टनिंग दीपिका पादुकोण फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं, जो एक एसिड अटैक सर्वाइवर मालती की भूमिका निभा रही हैं। मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित छपाक संघर्ष और विजय की कहानी है। दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खूबसूरत नेमत उसकी सुंदरता जब छीन ली जाती है, तब क्या होता है वह इस फिल्म में देखने को मिलेगी.

    3. द बिग बुल

    अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज के साथ आनंद पंडित और अजय देवगन ने निर्माता के रूप में राज कायम किया. द बिग बुल एक फाइनेंसियल क्राइम ड्रामा है, जो 1999 के हर्षद मेहता घोटाले पर आधारित है. यह एक ऐसी फिल्मग है, जिसमें आप कहानी को परत दर परत रिवील होते देखेंगे, जसके फैक्ट्स आपके लिए चौकाने वाले होंगे. यह फिल्म आपको एक रोमांचक अनुभव देने वाला है.

    4. आज कल

    वैलेंटाइन डे सभी के लिए प्यार के इजहार मौका होता है. इसी मौके को खास बनाने के लिए बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा ‘आज कल’ लेकर इम्तियाज अली आ रहे हैं, जो सुपर हिट फिल्म ‘लव आज कल’ का सीक्वल है. फिल्म के 2020 के संस्करण में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की प्रेम कहानी होगी, जो आपको एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाएगी.

    5. इंडियंस इन डेंजर

    बॉलीवुड निर्माता गौरांग दोषी ने हाल ही में अपने प्रोजेक्ट्स की एक श्रृंखला की घोषणा की – ‘इंडियंस इन डेंजर’ उनमें से एक है, जो इस साल रिलीज होने वाली है. यह थ्रिलर प्रतिभाशाली जोड़ी अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित है. लम्बे वक्त बाद फिर से अब्बास – मस्तान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर दिख्नने वाली है. इस फिल्म की घोषणा दुबई में की गई थी, स्क्रिप्ट और उसी की कास्टिंग की प्रगति चल रही है।

    #आज कल #इंडियंस इन डेंजर #चेहरे #छपाक #द बिग बुल

    Keep Reading

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading