Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कलयुग है इसलिए दिव्य दृष्टि छोड़िए, सामान्य दृष्टि से भी वंचित रह गए “संजय”

    ShagunBy ShagunJanuary 31, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 558

    डॉ सुयश नारायण, पत्रकार, शोधार्थी, निर्वाचित सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति

    महाभारत के संजय को दिव्य दृष्टि प्राप्त थी। घटनास्थल पर बिना पहुंचे ही वह वहां का आंखों देखा हाल बयां कर देते थे, लेकिन कलियुग के इस कुम्भ में कुछ संजय ऐसे भी हैं जो दिव्य दृष्टि तो छोड़िए, सामान्य दृष्टि से भी वंचित नजर आते हैं। नाम के संजय, पर व्यवहार से धृतराष्ट्र! महाकुम्भ में मीडिया कर्मियों के साथ हो रही अभद्रता, मारपीट, और दुर्व्यवहार पर इन संजय की दृष्टि नहीं जाती। पुलिस जब पत्रकारों से सरेआम दुर्व्यवहार करती है, तो संजय जी कट्टी साध लेते हैं—शायद किसी नई प्रेस विज्ञप्ति के शब्दों को सजाने में!

    बाहुबली फिल्म में महिष्मति साम्राज्य से भी ज्यादा सुरक्षित व्यवस्थाओं का डंका बजाने वाले बाहुबली(संजय) जब धरासाई हुए तो मीडिया के मुंह पर टेप लगाने में जुट गए।
    महाकुम्भ के दिव्य आयोजन में पुलिस की गालियां/ दुर्व्यवहार पिछले तीन दिनों से ‘प्रसाद’ बन चुकी हैं और पत्रकारों के लिए नियम-कानून ‘कड़ाही में तली गई कचौड़ी’—जो दिखेगी तो खस्ता, पर भीतर से खोखली होती है।

    सूपे सलाहकारों से लेकर कुलीन जिम्मेदारों तक मुख्यमंत्री जी की छवि की रक्षा का भार उठाने वाले सिर्फ अपनी ऊंची कुर्सी बचाने में लगे हैं। शायद यही वजह है कि वह पत्रकारों को भी शुद्धि स्नान करा रहे हैं—बस तरीका थोड़ा लाठी-प्रेरित प्रसाद सरीखा हो गया है!

    महाभारत के संजय युद्ध का यथार्थ वर्णन करते थे, लेकिन कुछ संजय तो….चटार्थ में लगे हैं! चटार्थ यानी चाटुकारिता का महायज्ञ, जिसमें सच की आहुति देकर सिर्फ जयकारे की ध्वनि गूंजती है।

    कुछ कुलीन लोग मुख्यमंत्री जी को कुम्भ का सच दिखाने के बजाय उनके सामने एक स्वर्णिम चित्र प्रस्तुत कर रहे हैं—जिसमें अव्यवस्था भी ‘व्यवस्था’ दिखती है, और लाठीचार्ज ‘संयमित नियंत्रण’! मुख्यमंत्री जी अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि महाकुम्भ का आयोजन भव्य और अनुशासित हो, लेकिन उनके इर्द-गिर्द बैठे ये संजय दिव्य दृष्टि की जगह ‘रंगीन चश्मा’ लगाए घूम रहे हैं। पत्रकारों पर पुलिस जुल्म कर रही हैं, लेकिन संजय की रिपोर्ट में लिखा जाता है—”मीडिया के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था”। अव्यवस्था चरम पर है, लेकिन संजय जी की दृष्टि वहां तक पहुंचने से पहले ही ‘दिव्य रूप’ देख लेती है।

    अब सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री जी तक कभी वास्तविकता पहुंचेगी? या फिर यह चटार्थ जारी रहेगा, और संजय अपनी दिव्य दृष्टि को जेब में रखकर ‘आल इज वेल’ का कीर्तन करते रहेंगे? अगर यही हाल रहा तो न योगी जी की मेहनत दिखेगी, न उनकी सख्ती का असर रहेगा। उल्टा, इन संजयों की कृपा से उनकी सारी कोशिशें धूल में मिल जाएंगी।

    राजा को अगर असली हाल जानना है, तो संजय को छोड़कर खुद कुरुक्षेत्र में उतरना होगा, वरना एक दिन जब सच सामने आएगा, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी!

    बहरहाल सवाल यह है कि यह अंधत्व कब तक चलेगा? क्या कुम्भ समाप्ति के बाद भी संजय अपनी दृष्टि लौटने का इंतजार करेंगे, या फिर इस अव्यवस्था की गंगा में हाथ धोने वालों की सूची में एक और नाम जोड़ लिया जाएगा।

    अब माफ भी कर दो भाई

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading