दोपाली: यहां की गुफाएं, मंदिर और खूबसूरत बीचों को देख आप हो जाएंगे आकर्षित
महाराष्ट्र का मिनी महाबलेश्वर कहा जाने वाले दोपाली में आपको मंदिरों और खूबसूरत बीचों का नजारा देखने को मिलेगा। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां पर पूरे साल मौसम ठंडा रहता है। यहां पर कई किले, गुफाएं और मंदिर भी हैं। यहां का शांति भरा वातावरण सुकून देता है। यहां का खाना भी बहुत स्वादिष्ट होता है, यहां पर ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। अगर आप किसी हिल स्टेशन पर छुट्टियां मनाने के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जगह बहुत अच्छी हो सकती है। यहां पर बप्पा का एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसे कादीवार्चा गणपति कहा जाता है। ये मंदिर दोपाली के अंजारले गांव में बना हुआ है। इस मंदिर में दायीं ओर सूंड के गणेश जी विराजते हैं। यह मंदिर खड़ी चट्टान पर बना है।
यहां पर पहुंचने के लिए पत्थर की सीढ़ियां बनी हुई हैं। ये मंदिर विशाल और प्राचीन है। यहां से आप नारियल के घने बागानों की खूबसूरती, सुवर्नदुर्ग किला और अरब सागर के नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं। यहां पर एक गर्म पानी का कुंड झरना बहता है। जहां पर लोग स्नान करते हैं, पुरुषों और महिलाओं के स्नान के लिए अलग अलग स्थान भी बनाए गए हैं। यहां पर बहनेवाले पानी में गंधक की महक आती है। इसलिए कहा जाता है कि यहां पर नहाने से कई चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। यहां पर पास में ही पहाड़ी पर शिव मंदिर बना हुआ है। यहां के भौगोलिक क्षेत्र की खूबसूरती देखते ही बनती है।
दापोली दाभोल रोड पर पनहालेकाजी जगह है जहां पर खूबसूरत गुफएं हैं आपको यहां जरुर जाना चाहिए। यहां पर गुफाओं के साथ आस-पास देखने लायक कई मूर्तियां बनी हुआ है। यहां पर आप जंगल नदी और वन्य प्राणियों को भी देख सकते हैं। यहां का दृश्य मन को मोह लेने वाला है। यहां पर हरनाई में कनकदुर्ग और सुवर्णदुर्ग नामक दो किले हैं।
यह जगह दोपाली से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर पड़ती है। यहां पर सबसे पुराना लाइट हाउस हरनाई लैंप पोस्ट है, जहां से खड़े होकर बीच और समुद्र में जहाजों का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है।
यहां पर जाने के लिए आप सुविधानुसार, हवाई, रेलवे या सड़क मार्ग चुन सकते हैं। अगर आप हवाई मार्ग से जाते हैं तो यहां पर रत्नागिरी का डोमेस्टिक एयरपोर्ट सबसे नजदीक पड़ता है। दोपाली से इसकी दूरी लगभग 127 किलोमीटर है। रेल मार्ग से जाने पर आपको खेड रेलवे स्टेशन पर उतरना चाहिए।
यह जगह दोपाली से सिर्फ 29 किलोमीटर दूर है। अगर आप पुणे या मुंबई में रहते हैं तो सड़क मार्ग से मुबंई से इसकी दूरी लगभग 220 किलोमीट है। तो वहीं पुणे से यह जगह 185 किलोमीटर की दूरी पर पड़ती है।
1 Comment
Hello, i believe that i noticed you visited my weblog thus i got here to “return the want”.I’m trying to in finding issues to improve my site!I suppose its adequate to use some of your ideas!!