भोजपुरी सिनेमा के कंटेंट को लेकर कई लोग सवाल खड़े करते हैं। ऐसे लोगों के सवाल को यश कुमार की फ़िल्म ‘बेटी न.1’ करारा जवाब है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि यश कुमार की फ़िल्म ‘बेटी न.1’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है, जो तेजी से वायरल भी होने लगा है। लेकिन ट्रेलर देखकर 3 मिनट 44 सेकंड के इस ट्रेलर से आप नजर नही हटा पाएंगे। फिल्म का ट्रेलर बेहद मार्मिक और दिल को झकझोरने वाला है। चाहे वो गाने हो, या बाप – बेटी के बीच का दिल छूने वाला संवाद या फिर एक नन्हीं बच्ची का अपने पिता – माता के लिए किया गया प्रयास,पूरा ट्रेलर आपको इमोशनली बांधे रखने वाला है।
यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और निर्मित और B4U भोजपुरी के यूट्यूब चैनल रिलीज फ़िल्म ‘बेटी न.1’ की कहानी एक ऐसी बच्ची की है, जिसके माता-पिता के बीच तलाक हो जाता है। पिता को बेटी की कस्टडी मिलती है। दोनों साथ रहने लगते हैं। मगर जब उस पिता को पता चलता है कि उसकी बेटी को ब्लड कैंसर है और वो कुछ दिनों की मेहमान है। यहां दिखता है एक मजबूर बाप का मर्म, जो अपनी बेटी को किसी हालत में नहीं खोना चाहता है। इसी बीच उसकी बेटी कुछ ऐसा कर देती है, जो धक से आपके दिल को लगेगी।







