मुंबई 14 दिसम्बर। शानदार कॉमिक टाइमिंग वाले अभिनेता नीरज वोरा का निधन. लम्बे समय से कोमा में थे, रामगोपाल वर्माँ के निर्देशन में संजय दत्त की फिल्म दौड़ में चाको जी का उनका किरदार याद रखने लायक है. वह 54 वर्ष के थे। बोल बच्चन, खट्टा मीठा, बादशाह, विरासत में छोटी भूमिकाओं में भी अपने अभिनय की वजह से नीरज वोरा का चेहरा याद रह जाता है। नीरज वोरा ने हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी और चाची 420 की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। प्रधानमंत्री के साथ बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी नीरज वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “हम नीरज वोरा की डेथ से काफी दुखी हैं। हमने एक एनर्जेटिक और क्रिएटिव पर्सनैलिटी को खो दिया। उन्हें हमेशा उनकी फिल्मों और गर्मजोशी वाले मिजाज के लिए याद रखा जाए। इन दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनकी फैमिली के साथ हैं।”







