आज़ादी के 75वें वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के अंतर्गत कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे लखनऊ से आज दिनाँक 5 दिसम्बर 2021 प्रातः 10 बजे से तिरंगा वाहन यात्रा प्रारंभ हुई।
इस ऐतिहासिक यात्रा को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ल ने तिरंगा लहरा कर प्रारम्भ किया। इस कार्यक्रम में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अन्य सम्मानित नागरिक गण उपस्थित थे।