नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘अमेरिका के राष्ट्रपतियों और प्रशासन द्वारा पिछले 25 वर्षों से उत्तर कोरिया से बात की जा रही है। कई समझौते किए गए और इस मामले में काफी धन भी खर्च किया गया।’ ट्वीट में कहा गया है, ‘इस तरह की चीजें काम नहीं कर पाईं, समझौतों का उल्लंघन तत्काल किया गया और अमेरिकी वार्ताकारों को बेवकूफ बनाया गया। माफ कीजिए, लेकिन सिर्फ एक चीज काम करेगी।’
अमेरिका ने उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम और परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने के लिए बल प्रयोग से इनकार नहीं किया है। ट्रंप उत्तर कोरिया को ‘पूरी तरह से’ बर्बाद करने की चेतावनी भी दे चुके हैं। ट्रंप ने हाल ही में ईरान, उत्तर कोरिया और इस्लामिक स्टेट को लेकर सैन्य नेतृत्व के साथ हुई हालिया बैठक में पत्रकारों से कहा था कि यह तूफान के आने से पहली की शांति है। हालांकि ट्रंप ने इस टिप्पणी को स्पष्ट नहीं किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पूर्वज सरकारों पर हमला करते हुए कहा है कि पिछले प्रशासन ने परिणामों के बिना उत्तर कोरिया से बातचीत की लेकिन अब उसके साथ केवल एक चीज काम करेगी।







