Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    क्या आप जानते हैं भाबीजी घर पर हैं’ के दिलफेंक पड़ोसी आसिफ शेख एक बेहतरीन कुक भी हैं!

    By April 6, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 773

    इस बात से हम सब वाकिफ हैं कि आसिफ शेख एक बेहद टैलेंटेड और विविधतापूर्ण बाॅलीवुड तथा टेलीविजन एक्टर, एक बेहतरीन पिता और -एंड टीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ के दिलफेंक पड़ोसी हैं । लेकिन क्या आपको पता है कि आसिफ शेख एक बहुत अच्छे शेफ भी हो सकते थे? अपनी सेहत की चिंता और सेल्फ आइसोलेशन, अभी की जरूरत है। ऐसे में हमारे टेलीविजन कलाकारों ने शूटिंग के कैंसिल होने के समय का उपयोग करने का काफी अच्छा तरीका ढूंढ लिया है। कुछ लोग फिल्मों और किताबों की अपनी ‘टु डू लिस्ट’ को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं आसिफ इस खाली समय का उपयोग घर पर खाना पकाने में कर रहे हैं।

     

    अपनी सभी पसंदीदा चीजों को करने में अपने समय का सदुपयोग कर रहे, आसिफ ने घर पर शेफ की जिम्मेदारी उठा ली है। वह ना केवल रेसिपीज के साथ प्रयोग कर रहे हैं, बल्कि अपनी पत्नी और बच्चों के लिये ब्रेकफास्ट और लंच भी बना रहे हैं। मसालेदार मुगलई पकवानों से लेकर, चीज़ से भरपूर रिसोट्टो तक, आप किसी भी डिश का नाम लें और आसिफ उसे बना सकते हैं। अपने इस शौक के बारे में और बताते हुए, आसिफ शेख कहते हैं, ‘‘आखिरकार मुझे अपने परिवार और अपने छोटे-छोटे शौक के लिये समय मिल ही गया, जोकि व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं कर नहीं पाता था। कुकिंग से मुझे बेहद ही लगाव है और हाल ही में मैंने एक नई रेसिपी रोसेट फिश बनाने की कोशिश की। मेरी फैमिली को यह डिश बहुत पसंद आयी। ब्रेकफास्ट बनाने की जिम्मेदारी अब मेरे पास है और यह जानते हुए कि मेरे बच्चों को क्या खाना अच्छा लगेगा, मैं हमेशा उनकी पसंदीदा चीजें बनाने की कोशिश करता हूं। कुकिंग से सचमुच मेरा मूड अच्छा हो जाता है और अपने आॅफ वाले दिन खाने के साथ ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने को उत्सुक हूं।’’

     

    आसिफ को लिखने का भी शौक है और इसलिये वह अपने इस खाली समय का उपयोग थियेटर के लिये स्क्रिप्ट लिखने में कर रहे हैं। वह कहते हैं कि उनके आस-पास कई ऐसे लोग हैं जिन्हें लंबे समय तक घर पर रहने की बात पसंद नहीं आयी लेकिन देश की सेहत को देखते हुए, यही सबसे बेहतर उपाय है। अपने सभी फैन्स से गुजारिश करते हुए, आसिफ आगे कहते हैं, ‘‘अपने देश के सभी नागरिकों से मैं पूरे दिल से यह गुजारिश करता हूं कि घर पर रहें, जरूरी सावधानियां बरतें और सुरक्षित रहें, क्योंकि हम घर के अंदर तो कोरोना घर के बाहर।’’

    बता दें कि ‘भाबीजी घर पर हैं’, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10.30 बजे केवल -एंड टीवी पर होता है।

    #भाबीजी घर पर हैं

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading