Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    लाइट्स, कैमरा, एक्‍शन!

    By May 29, 2020 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 600

    आइये जानते हैं ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये…विथ आलिया’ की शूटिंग के दौरान सोनी सब के कलाकारों ने क्‍या अनुभव किया

    हुसैन कुवाजेरवाला (सोनी सब के ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ के जय)

    ‘’य‍ह काफी मजेदार था कि मैं खुद ही कैमरामैन, डीओपी और साउंड टीम का काम संभाल रहा था’’

    इस नये नॉर्मल के लिये शूटिंग करना सीखने का एक अच्‍छा मौका था और साथ ही एक रोमांचक अनुभव भी। क्रू की मदद के बिना सारी बारीकियों पर नज़र रखना बहुत ही मुश्किल काम था। सही लाइटिंग, सही एंगल और फिर कैमरे को संभाले रखना। चूंकि, सभी कलाकार अपने-अपने घरों से एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे, तो ऐसे में ज़ूम कॉल के जरिये जो संकेत (क्‍यूज़) दिए गए थे, उसी के आधार पर हमें काम करना था।

    ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये….विथ आलिया’ सोनी सब की एक बेहतरीन पहल है, जहां उन्‍होंने ऐसे मुश्किल समय में खुशियां फैलाने के लिये नये तरह का कंटेंट तैयार किया है। ऐसे समय में दर्शकों के लिये मुश्किल से ही कोई नया कंटेंट मिल पा रहा है। वर्चुअली उस एपिसोड की शूटिंग करना मुश्किल काम था,जबकि इंटरनेट धीमे चल रहा हो और आपको संकेत समझ में ना आये। परफॉर्म करने के दौरान आपको कैमरे पर फोकस करना होता है लेकिन चूंकि आपको ज़ूम कॉल पर जो निर्देश दिये गये हैं उस पर भी आपको ध्‍यान रखना है तो शुरुआत में ध्‍यान बंट गया था, जोकि चेहरे पर भी नज़र आ रहा था। लेकिन कुल मिलाकर, वह अनुभव नया और मजेदार था।

    पवित्रा पुनिया (‘बालवीर रिटर्न्‍स’ की तिमनासा)

    ‘’मुझे नहीं पता था कि अपने फोन से शूटिंग कर पाना और टीवी पर एक शो तैयार करना संभव है’’

    ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये…विथ आलिया’ की शूटिंग करने में वाकई बहुत मजा आया। पहले तो मैं थोड़ी हैरान थी कि भला फोन से शूटिंग करना और टेलीविजन के लिये शो बनाना कैसे संभव है? जब मैंने एपिसोड बनने के बाद देखा तो मुझे लगा कि हां मेहनत रंग लायी है। वह एपिसोड कमाल का था और नये कंटेंट के साथ खुद को टेलीविजन पर देखना बहुत ही सुखद अनुभव था। मुझे शूटिंग ना करना खल रहा था लेकिन ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये…विथ आलिया’ के साथ हमें दर्शकों के सामने कुछ नया और दिलचस्‍प पेश करने का मौका मिला। इस एपिसोड की शूटिंग करने के बाद, मुझे शूटिंग शुरू करने और ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के नये एपिसोड फिल्‍माने की और भी उत्‍सुकता होने लगी। दर्शकों के लिये इसकी कहानी में कुछ बेहद ही दिलचस्‍प मोड़ उनका इंतजार कर रहा है।

    गुल्‍की जोशी (‘मैडम सर’ की हसीना मलिक)

    ‘’30 मिनट की शूटिंग करने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मैं अपना कैमरा चालू करना ही भूल गयी हूं’’

    सोनी सब के ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये…विथ आलिया’ का हिस्‍सा बनना बहुत ही अच्‍छा अनुभव रहा। इस तरह का अनुभव मैंने पहले कभी नहीं किया था। उस एपिसोड की शूटिंग के साथ काफी सारी चुनौतियां जुड़ी हुई थीं, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक ऐसा अनुभव था जो मुझे हमेशा याद रहेगा। शो के एक एपिसोड की शूटिंग में काफी कुछ हुआ, हम सब ज़ूम कॉल पर कनेक्‍ट हो रहे थे, जहां हर कलाकार को अपना संकेत दिया गया था। यह सुनने में तो बड़ा आसान लग रहा था लेकिन काफी सारी चुनौतियां थीं, जैसे आपके फोन की बैटरी खत्‍म हो रही है, इंटरनेट धीमा चल रहा है, रिजॉल्‍यूशन और काफी सारी दिक्‍कतें थीं। इसलिये, टेक्‍नीकल पहलू से मुझे सामंजस्‍य बिठाने में थोड़ा वक्‍त लगा, लेकिन वह कमाल का अनुभव था। उस एपिसोड की शूटिंग के दौरान मेरे साथ एक गड़बड़ हो गयी, जब हमने 30 मिनट की शूटिंग पूरी कर ली तो मुझे अहसास हुआ कि मैं अपना कैमरा ऑन करना ही भूल गयी हूं और हमें सब कुछ दोबारा शुरू से करना पड़ा।

     (‘बालवीर रिटर्न्‍स’ के बालवीर)

    ‘’यह हर दिन नहीं होता है कि आप घर के काम करते हुए एपिसोड की शूटिंग करते हैं: देव जोशी

    इस नये नॉर्मल में ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये….विथ आलिया’ की शूटिंग का अनुभव मिलना बहुत जरूरी था। मुझे काफी लंबे समय से कैमरे के सामने ना जा पाना खल रहा था इस शूटिंग का हिस्‍सा बनना मेरे लिये एक नया तथा अनूठा मौका था। सारे कलाकार वीडियो कॉल पर कनेक्‍ट हुए, जहां हमें टीम द्वारा हमारी लाइन के लिये क्‍यू (संकेत) दे दिये गये थे और सीन के पीछे भी हमें यह जताना था कि रिर्कॉडिंग के दौरान हमें कितना मजा आया। घर पर शूटिंग करने में मुझे अपने परिवार को शामिल करने का मौका मिला। कैमरा रोल करने या सेटिंग तैयार करने में उनसे मदद ली। इसलिये, शूटिंग जीवन की मेरी यादों में यह एक और खूबसूरत लम्‍हा जुड़ गया है, जोकि मैंने अपने परिवार के साथ बनाया है। वह शूटिंग का बड़ा ही अनूठा तरीका था, क्‍योंकि हम अपने को-स्‍टार्स को अपने घर का काम करते हुए अपने क्‍यू का इंतजार करते हुए देख पा रहे थे। यह अनुभव सिर्फ मेरे लिये ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार के लिये भी कमाल का था । उन्‍हें कुछ एक्‍सक्‍लूसिव बीटीएस एक्‍सेस करने का भी मौका मिला।

    Keep Reading

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading