टेलीविजन तथा थियेटर एक्टर, निर्भय वाधवा अपनी सीधी-सादी परफाॅर्मेंस के लिये मशहूर हैं। वहीं जब बात आती है चुनौतीपूर्ण माइथोलाॅजिकल किरदारों को निभाने की, तो निर्भय कभी भी दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम नहीं रहे हैं। उनके अंदर अभिनय स्वाभाविक रूप से झलकता है। निर्भय ने हमेशा ऐसी भूमिकाएं निभायी हैं जहां महिला और पुरुष सपोर्टिंग कलाकार के तौर पर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने किसी भी शो में नायक की भूमिका नहीं निभायी थी। हालांकि, निर्भय को हाल ही में &TV के शो ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’ में अपना पहला अनुभव करने का मौका मिला तो यह स्थिति बदल गयी। इस शो में बाली की भूमिका निभा रहे, निर्भय के लिये यह पहली बार है वह एक लीड महिला अभिनेत्री के साथ नज़र आयेंगे। निर्भय इस शो में टेलीविजन अभिनेत्री, प्रीति गंडवानी के साथ हैं, जोकि बाली की पत्नी तारा की भूमिका निभा रही हैं।

निर्भय हर किरदार में आसानी से ढल जाते हैं और उस किरदार को अपना बना ले लेते हैं। लेकिन यह जानकर हैरानी हुई कि जब उन्हें पता चला कि उनके साथ एक फीमेल को-स्टार भी हैं तो उन्हें घबराहट महसूस हुई। बेहद शर्मीले स्वभाव वाले निर्भय को शुरुआत में परदे पर पति-पत्नी की परफेक्ट केमेस्ट्री लाने में मुश्किल पेश आ रही थी और उन्हें कुछ सीन को करने के लिये कई सारे टेक देने पड़े। ‘‘मेरे लिये पति की भूमिका निभाना और अपने किरदार की कुछ बातों को सामने लाना, थोड़ा असहज लग रहा था, क्योंकि मैंने कभी यह महसूस नहीं किया है कि महिला को-स्टार के साथ काम करने का अनुभव कैसा होता है। इसलिये, जब यह पता चला कि मैं एक पत्नी के पति की भूमिका निभाने वाला हूं, मुझे थोड़ी घबराहट महसूस हो रही थी।
बता दें कि ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’, का प्रसारण सोमवार-शुक्रवार, रात 9.30 बजे केवल -एंड टीवी पर होता है।
बाली का ना केवल अपनी प्रजा के प्रति आक्रामक व्यवहार था, बल्कि अपनी पत्नी के प्रति भी था। अपने इस रूप को प्रस्तुत करना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि एक साथ शूटिंग करने में मुझे थोड़ा संकोच महसूस हो रहा था। पहले तो मैं थोड़ा घबरा गया और इस नये बदलाव के साथ तालमेल बिठाने के लिये मुझे थोड़ा समय लगा। कुछ वक्त के बाद, जब मैंने शाॅट्स और ब्रेक के बीच में प्रीति के साथ बातचीत शुरू की तो मैं इस किरदार में ढल गया। अपनी भूमिकाओं के लिये हम दोनों के बीच इस तरह के तालमेल की जरूरत थी!’’
एक अनुभवी को-स्टार होने की वजह से प्रीति को बड़े ही धैर्य के साथ निर्भय की गति के अनुसार काम करने की जरूरत थी, ताकि उनकी असहजता को दूर किया जा सके। सेट पर इन दोनों एक्टर्स के बीच दोस्ती का रिश्ता है और ये दोनों अक्सर साथ में डायलाॅग की रिर्हसल करते नज़र आ जाते हैं। ‘कहत हनुमान जयश्रीराम’ के आगामी एपिसोड में भगवान हनुमान की सबसे रोचक कहानी दिखायी जायेगी कि किस तरह वह सूर्य को एक पका हुआ रसीला आम समझकर उसके पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद राहू और हनुमान के बीच युद्ध होता है, लेकिन क्या बिना घायल हुए कोई बच पायेगा?







