18 मई से सोनी सब पर शुरु हो रहा है कुछ स्माइल्स हो जाये, जिसका प्रसारण सोमवार और शुक्रवार रात 9 बजे किया जायेगा
मुंबई, 17 मई, 2020: भारत का एंटरटेनमेन्ट चैनल सोनी सब एक बार फिर नये तरह के शॉर्ट फॉर्मेट शो ‘कुछ स्माटइल्स हो जाये…विथ आलिया’ को लॉन्च करने वाले हैं। इसे होस्ट किया है अनुषा मिश्रा और बलराज सयाल ने। अपने हल्के -फुलके और मनोरंजक कंटेंट के साथ खुशियां फैलाने को प्रतिबद्ध, यह चैनल 18 मई से इस शो का प्रसारण करेगा। 12 मिनट का यह शो हफ्ते में दो बार प्रसारित होगा, सोमवार और शुक्रवार, रात 9 बजे। इसमें सोनी सब के जाने-माने कलाकार घर पर रहते हुए मजेदार और रोमांच से भरपूर टास्कर के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
बता दें कि पहली बार सोनी सब के ‘तेरा क्याे होगा आलिया’ फेम अनुषा मिश्रा एक बिलकुल ही नये अवतार में दिखेंगी। वह एक होस्टब की भूमिका में होंगी, जोकि इस नये मजेदार शो का संचालन करने वाली हैं। उनके साथ इस शो के को-होस्टक के रूप में जुड़ने वाले कोई और नहीं बल्कि टैलेंटेड कॉमेडियन बलराज सयाल हैं।
शो के इस फॉर्मेट में सोनी सब के मशहूर एक्टेर्स परदे पर अपने टैलेंट का प्रदर्शन करेंगे, जो इससे पहले कभी दर्शकों ने देखा नहीं होगा। जैसे, ‘मैडम मलिक’ उर्फ गुल्कीै जोशी ‘मुकाबला’ की धुनों पर गाती हुई नज़र आयेंगी तो वहीं सिद्धार्थ निगम अपने जानदार डांसिंग मूव्से दिखायेंगे। ‘कुछ स्मा्इल्सी हो जाये…विथ आलिया’ दर्शकों के लिये निश्चित तौर पर एक बेहतरीन स्ट्रे स बस्टेर होने वाला है, क्योंेकि उन्हें अपने चहेते कलाकारों को मजेदार चुनौतियों का सामना करते हुए देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान उनका छुपा टैलेंट भी सामने आयेगा।







