Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    कई तरह की अलग-अलग भूमिकाएं हैं, जिन्‍हें हम खुद ही निभा रहे हैं: बलराज सयाल

    By May 28, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 744
    • दर्शकों को इस शो से क्‍या उम्‍मीद करनी चाहिये?

    ऐसे समय में जबकि सारी चीजें थमी हुई हैं और टेलीविजन पर सिर्फ पुराने शोज़ ही फिर से देख पा रहे हैं तो इस शो के साथ हमारे दर्शकों को नया कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये…विद आलिया’ निश्चित तौर पर उनके जीवन में नयापन लेकर आयेगा। मुझे उम्‍मीद है कि इन एपिसोड्स को बनाने में हमने कितनी मेहनत की है उसे पसंद करेंगे। यह जानते हुए कि सेट पर हमारे पास आमतौर पर जितनी सुविधाएं या इक्‍यूपमेंट्स होते हैं हमारे पास नहीं थे।

    • अनूषा उर्फ आलिया के साथ शूटिंग करने का अनुभव कैसा था?

    भले ही हमने वर्चुअली शूटिंग की, लेकिन अनूषा बहुत ही खुशमिजाज हैं। वह बेहद प्‍यारी और चुलबुली हैं। जब हम शूटिंग के लिये पहली बार वीडियो कॉल पर मिले, कुछ ही घंटों के अंदर हमारे बीच काफी अच्‍छा तालमेल बन गया और हमें ऐसा नहीं लगा कि हम पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। वह बहुत ही सहज कलाकार हैं और उनके साथ शूटिंग करना काफी मजेदार था, क्‍योंकि वह बीच-बीच में जोक्‍स भी सुनाती रहती थीं।

    • आप इस शो के लिये घर पर शूटिंग कर रहे हैं। यह अनुभव कैसा रहा ?

    यह काफी अलग और नये तरह का अनुभव था। इस शूटिंग में मैं एक्‍टर भी था, स्‍पॉट दादा भी, मेकअप आर्टिस्‍ट भी, कैमरामैन और कॉस्‍ट्यूम आर्टिस्‍ट भी। इसलिये, काफी सारी भूमिकाएं हैं जोकि हम खुद ही निभा रहे हैं। इसके अलावा, एक फायदा है। सेट पर हमें पूरे कपड़े पहनने होते हैं, चाहे क्‍लोज शॉट हो या फिर मिड शॉट। घर पर तो मैंने शूटिंग के दौरान ब्‍लेजर और शॉर्ट्स पहन रखा था, क्‍योंकि मुझे सिर्फ मिड-शॉर्ट ही लेना था। शुरुआत में थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन अंत में बहुत ही मजेदार अनुभव रहा। सारी शूटिंग घर पर हुई थी, लेकिन प्रोमो काफी शानदार बन गया और मुझे लगता है कि एडिटर्स ने काफी अच्‍छा काम किया है।

    • क्‍या आपने घर पर शूटिंग/डबिंग की कोई तकनीक सीखी?

    साउंड के लिये ज्‍यादा परेशानी थी। मेरे पास हाउस हेल्‍प है जोकि मेरे साथ ही रहता है, इसलिये मैंने उससे कह रखा था कि जब भी मैं शूटिंग करूं या डबिंग करूं तो बरतन नहीं धोना या उस समय नहाना नहीं। एक तकनीक जिसका मैंने पालन किया वह था मैं कंबल के अंदर खुद को ढंककर और उसके बाद रिकॉर्ड कर रहा था। इससे पूरी तरह से स्‍टूडियो वाला वॉइस इफेक्‍ट मिला। एक और चीज मैंने सीखी कि हमें अपने फोन को आउटफोकस करना था और इससे हमें शूटिंग करने में काफी मदद मिली।

    • सोनी सब के साथ यह आपका दूसरा शॉर्ट फॉर्मेट शो है। कैसा महसूस हो रहा है?

    वाकई बहुत अच्‍छा लग रहा है। सबसे पहली बात कि हम लॉकडाउन के बीच शूटिंग कर रहे हैं और अपने दर्शकों तक पहुंच रहे हैं। सोनी सब के साथ मेरा पहला शॉर्ट फॉर्मेट शो ‘अपना न्‍यूज आयेगा’ था और वह भी बहुत  मजेदार कॉन्‍सेप्‍ट था। हम 2-3 मिनट के लिये आते थे और अपने दर्शकों को हंसाते थे। अब ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये…विद आलिया’ के साथ हम 12-15 मिनट के लिये स्‍क्रीन पर होंगे, अपने दर्शकों के लिये खुशियां और मुस्‍कान लेकर आयेंगे। मैं बहुत ही उत्‍सुक था साथ ही साथ इस शो के लिये नये लोगों के साथ काम करने को लेकर थोड़ा नर्वस भी था, लेकिन यह काफी मजेदार हो गया।

    • लॉकडाउन के बीच आप यह शो अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिये लेकर आये हैं, लेकिन आप अपना लॉकडाउन किस तरह बिता रहे हैं?

    मेरा दिन तो आराम से गुजर जाता है लेकिन रात में बाहर जाने की इच्‍छा होती है। लेकिन हम सबको पता है कि हम एक मुश्किल स्थिति में हैं और सुरक्षा के सभी उपायों का पालन करना और घर पर रहना ही बेहतर है । मैं अपना ज्‍यादातर समय सोकर और खाकर बिता रहा हूं। साथ ही टेलीविजन इंडस्‍ट्री में मैंने जो काम किया है उसे देख रहा हूं, जिसे पिछले कई सालों में मुझे देखने का मौका नहीं मिला। चूंकि मेरा परिवार जालंधर में है, मैं रोज ही उनसे बात करता हूं और उन्‍हें यह समझाना मुश्किल होता है कि ऐसे समय में घर क्‍यों नहीं आ सकते। इसलिये, मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी को इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ रहा होगा, लेकिन यह अभी जरूरी है।

    • अपने दर्शकों को कोई मैसेज देना चाहेंगे?

    दर्शकों को घर पर रहने का एक और कारण मिल गया है क्‍योंकि सोनी सब एक नया मजेदार शो ‘कुछ स्‍माइल्‍स हो जाये…विद आलिया’ लेकर आया है। इसलिये, घर पर रहें और आनंद उठायें। यह जरूरी नहीं कि आप हर समय प्रोडक्टिव हों या फिर कुछ नया सीखते रहें। वही करें जिसमें आपको सबसे ज्‍यादा खुशी मिलती हो, चाहे सोना हो, आराम करना हो, दोस्‍तों से बात करनी हो या फिर खाना हो।

    पढ़ें इससे सम्बंधित:

    https://shagunnewsindia.com/tv-the-new-content-will-make-the-audience-happy-again-with-some-smarties-with-alia/

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading