Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ ने किये 100 एपिसोडस पूरे!

    By January 23, 2020 TV / Smart Phone No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 666

    अपनी शुरुआत से ही एंड टीवी के शो ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ ने अपनी अनूठी, लेकिन मनोरंजक कहानी और परफेक्ट काॅमिक टाइमिंग के साथ दर्शकों की सही नब्ज़ को पकड़ा है। यह शो दर्शकों के लिये मनोरंजन का डेली डोज बनता जा रहा है। दर्शकों ने पूरे दिल से ना केवल गुड़िया पर, बल्कि पूरे परिवार पर अपना प्यार बरसाया है। इस शो ने हाल ही अपने 100 एपिसोड पूरे किये हैं और इसका जश्न मनाने के लिये शो के सभी कलाकारों तथा क्रू के सदस्यों ने शो के सेट पर एक छोटा-सा सेलिब्रेशन किया। उन्होंने एक बड़े से स्वादिष्ट केक के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। इस शो के कलाकारों के साथ-साथ, सभी टेक्नीशियंस, प्रोड्यूर्स और अस्सिटेंट डायरेक्टर्स भी एक बड़े परिवार की तरह इस मौके पर मौजूद थे।

    100 एपिसोड पूरे करने की अपनी खुशी जाहिर करते हुए, समता सागर, जिन्होंने गुड़िया की मां सरला की भूमिका निभायी है, ने कहा, ‘‘ मेरे लिये यह शो किसी सपने के पूरे होने जैसा है। जब हमने इस शो के लिये लिखना शुरू किया तो हमें हमेशा से यह बात पता थी कि हमारे किरदार मजेदार और मनोरंजक होने वाले हैं। लेकिन इस बारे में कम ही अंदाजा था कि इस शो को दर्शकों का इतना प्यार और दुलार मिलेगा। 100 एपिसोड पूरे करना हमारे लिये एक बड़ी उपलब्धि है और मैं अपने मेकर्स की शुक्रगुजार हूं, इस शानदार सफर के दौरान हमारे सभी कलाकारों और क्रू के सदस्यों के साथ-साथ दर्शकों का भी लगातार सपोर्ट रहा। राइटिंग और एक्टिंग के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं है, लेकिन कई मायनों में यह मेरे लिये बेहतरीन अनुभव रहा है। हमें उम्मीद है कि आगे आने वाले कई सारे एपिसोड में इसी तरह की गति बनी रहेगी।’’

    बेहद उत्साहित होकर सारिका बहरोलिया उर्फ गुड़िया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘यह देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है कि दर्शक हफ्ते दर हफ्ते इस तरह हम पर प्यार बरसा रहे हैं। इतने बेहतरीन कलाकारों के साथ टेलीविजन पर डेब्यू करना वाकई एक अद्भुत अनुभव था। सारे कलाकार एक परिवार की तरह हो गये हैं, इससे हर दिन काम करना काफी मजेदार होता जा रहा है।’’

    #&TV’S GUDIYA HUMARI SABHI PE BHARI HITS THE PERFECT CENTURY! #100 एपिसोड पूरे #Gudiya HumariSabhi Pe Bhari #गुड़िया हमारी सभी पे भारी

    Keep Reading

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading