Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    जितेन लालवानी ने ‘केसरी’ के किरदार के लिए बढ़ाया वजन

    By January 25, 2020 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    जितेन लालवानी: कहत हनुमान जय श्री राम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 704

    बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता जितेन लालवानी, जिन्होंने अपने टेलीविजन करियर में दो-दो बार सफलतापूर्वक शनिदेव का किरदार निभाया है, वे अब एंड टीवी के आगामी पौराणिक शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में भगवान हनुमान के पिता केसरी का संवेदनशील किरदार निभाएंगे। यह लगातार तीसरा मौका होगा जब जितेन एक पौराणिक किरदार निभाते नजर आएँगे। ऐसे में अपने प्रत्येक रोल की तरह इसे भी बेहद बखूबी से निभाने के लिए जितेन जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। जहां वे रोज योगा कर रहे हैं तो वहीं इस कैरेक्टर के लिए मसल गेन करने के लिए भी अथक परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने जंक फूड पर भरोसा न करते हुए पूरी तरह से हेल्दी रास्ता अपनाया है।

    जितेन भले ही दुबले नजर आते हो लेकिन वे काफी फिट हैं। उन्होंने कभी भी यह नहीं सोचा था कि वे जिम में पसीना बहाएंगे। उन्हें जिम का रूटीन कुछ विशेष रास भी नहीं आता। लेकिन केसरी के इस पात्र के लिए उन्हें काफी हद तक भारी भरकम और मजबूत नजर आना था। ऐसे में उन्होंने मसल्स हासिल करने को अपनी प्राथमिकता बना लिया। अपने शेड्यूल में फिटनेस को एक नए सिरे से जोड़ने के बारे में जितेन ने बताया, “जब शुरुआत में मैंने निर्माताओं के साथ अपनी भूमिका पर चर्चा की तो निर्णय लिया गया कि इसे भारी भरकम शरीर वाला दिखाने की जगह हम इसे वेल टोंड बॉडी वाला दिखाएंगे। शुरू में, अपनी जीवनशैली में अचानक आए इन बड़े परिवर्तनों के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल था लेकिन धीरे धीरे रोज सुबह शूट पर जाने से पहले मैं जिम जाने का अभ्यस्त हो गया। अब लगभग पांच माह हो गए हैं जब से कि मैंने यह बदली हुई जीवनशैली अपनाई है और ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने भीतर परिवर्तन महसूस कर रहा हूँ। यहाँ तक कि मैंने अपने शरीर और मसल स्ट्रेंथ में काफी सकारात्मक बदलाव महसूस किया है। साथ ही मेरा पांच किलो वजन भी बढ़ा है, जो इस किरदार के लिए मेरे ऊपर काफी अच्छा लग रहा है। सच कहूं तो यह नई व्यायाम वाली दिनचर्या किसी भी दिक्कत से बचने में मेरी मदद कर रही है।”

    जितेन ने न केवल जिम में पसीना बहाना शुरू किया बल्कि साथ ही अपनी डाइट में भी काफी बदलाव किए। उन्होंने शरीर के फैट लेवल को मेंटेन रखने के लिए कम कार्बोहाईड्रेट और हाई प्रोटीन वाला आहार लेना शुरू किया। अपनी डाइट में बदलाव के बारे में विचार साझा करते हुए जितेन ने कहा, “मैं हमेशा से हेल्दी ही खाता रहा हूँ लेकिन अपनी डाइट में इस बदलाव के साथ अब मैंने रोजाना खाए जाने वाले भोजन से अर्जित कैलोरी पर नजर रखनी शुरू कर दी है। शुरू में, जब मैंने इसकी शुरुआत की थी तो रोज एक जैसा खाना खाना काफी बोरिंग लग रहा था। तब मेरी पत्नी ने मेरी सहायता की और उन्होंने अलग-अलग तरह का टेस्टी और हेल्दी खाना तैयार करना शुरू किया। ताकि मेरी फिटनेस मुहिम बिना किसी बाधा के जारी रह सके। हरेक के लिए यह जरुरी है कि वे एक बैलेंस्ड डाइट लें, खास तौर से तब जब वे वर्क आउट कर रहे हो। मैं आशा करता हूँ कि लोग मेरे इस नए अवतार को नोटिस करेंगे और इसकी सराहना भी करेंगे।”

    बता दें कि ‘भक्ति’ का सर्वोच्च शिखर माने जाने वाले, शक्तिशाली और सर्वोपरी भगवान शिव के अवतार भगवान हनुमान को विशेष उद्देश्य और लक्ष्य के लिए धरती पर सबसे ताकतवर बनाया गया था। जहां हर एक देवता विशेष कारण से अपने भक्त के जीवन में खास जगह रखता है, वहीं भगवान हनुमान भगवान श्रीराम के प्रति अपने निस्वार्थ प्रेम और समर्पण के कारण भक्तों में सबसे ऊंचा स्थान हासिल कर गए। भगवान राम के प्रति उनकी ‘भक्ति’ की असली शक्ति और सुगंध को बताने के साथ ही, उनके जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलूओं को उजागर करने के लिए एंड टीवी तैयार हैं अपने शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ के साथ। जिसमें भगवान हनुमान की ‘भक्ति और समर्पण’ की गौरवशाली गाथा सुनाई जाएगी।

    बता दें कि ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ का प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9.30 बजे, एंड टीवी पर होता है।

    #कहत हनुमान...जय श्री राम

    Keep Reading

    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading