Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    सभी चैनलों की वॉट लगाने आ रहा है बाबा साहेब की जीवन गाथा पर आधारित “एक महानायक- डॉ. बी आर आम्बेडकर’ &TV पर 17 दिसंबर से

    By December 12, 2019 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,179

    &TV पहली बार पेश अपने दमदार सामाजिक ड्रामा ‘एक महानायक-डॉ बी आर आम्बेडकर’ के माध्यम से एक
    प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व की जीवन गाथा प्रस्तुत करने जा रहा है।

    • “संविधान कितना भी अच्छा हो, यदि उसे लागू करने वाले अच्छे नहीं होंगे, तो वह बुरा साबित होगा वैसे ही संविधान कितना भी बुरा हो,यदि उसे लागू करने वाले अच्छे होंगे, तो वह अच्छा साबित होगा”

    –डॉ. बी आर आम्बेडकर।

    मुंबई, 12 दिसंबर, 2019: &TV इस असाधारण व्यक्तित्व, उनकी संघर्षशीलता और वह कैसे संयुक्त भारत के प्रणेता बने, इसकी हिन्दी के सामान्य मनोरंजन चैनल के क्षेत्र में पहले कभी न कही गई कथा को प्रस्तुत करते हुए गर्वान्वित है, जो एक महानायक-डॉ. बी आर आम्बेडकर नामक दमदार सामाजिक नाटक में दिखेगी, स्मृति शिंदे के सोबो फिल्म्स द्वारा निर्मित यह शो बाबा साहेब और पाँच वर्ष की छोटी आयु से आरंभ और भारतीय संविधान का प्रधान शिल्प कारबन नेतक की उनकी यात्रा की प्रेरक कथा है। एक महानायक-डॉ. बी आर आम्बेडकर में प्रसाद जवादे मुख्य भूमिका में होंगे, आयुध भानुशाली उनके बचपन की भूमिका निभायेंगे, जग्गू निवंगुणे उनके पिता की भूमिका में होंगे, नेहा जोशी उनकी माँ, साउद मंसूरी उनके बड़े भाई, अथर खान उनके छोटे भाई, तुलसा और वंशिका यादव उनकी बहनों की भूमिका में नजर आयेंगे ।

    यह शो 17 दिसंबर, 2019 से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे &TV पर प्रसारित होगा।

    इस शो के बारे में सोबो फिल्म्स की निदेशक स्मृति सुशील कुमार शिंदे ने कहा, “भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बी आर आम्बेडकर को ‘बाबा साहेब’ के नाम से जाना जाता है, वे एक महान समाज सधारक, शिक्षा विद और नेता थे जन्म से लेकर अंतिम सांस तक डॉ। डॉ. बी आर आम्बेडकर का जीवन एक प्रेरक कथा है। हमें विश्वास है कि हमारा शो एक महानायक-डॉ. बी आर आम्बेडकर’ उनकी जीवन गाथा से यह बताने में सफल होगा कि एक व्यक्ति अपने स्पष्ट और विकसित दृष्टिकोण, अदम्य दृढ़ता और लगन से क्या अर्जित कर सकता है। मुझे विश्वास है कि इस टेलीविजन शो का दर्शकों से अतुलनीय जुड़ाव होगा। भारतीय टेलीविजन पर ऐसे महान और असली संघर्ष की कहानी पहले कभी नहीं देखी गई है और मेरे प्रोडक्शन हाउस सोबो फिल्म्स के लिये यह बड़े सम्मान और जिम्मेदारी की बात है कि इसे &TV के साथ मिलकर अत्यंत उत्सुक दर्शकों के लिये प्रस्तुत किया जा रहा है।”

    शो में युवा आम्बेडकर की भूमिका निभाने वाले आयुध भानुशाली ने कहा कि, “हम स्कूल में डॉ. बी आर आम्बेडकर की कृतियों और उपलब्धियों के बारे में पढ़ते रहे हैं। लेकिन मुझे इसका अंदाजा भी नहीं था कि एक दिन मुझे पर्दे पर युवा आम्बेडकर की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिलेगा।

    इस शो के माध्यम से मुझे उनके बारे में काफी कुछ जानने और सीखने का अवसर मिल रहा है जो मैं किताबों से नहीं जान सकता था। व्यक्तिगत रूप से यह एक शानदार अनुभव है और मैं बड़े उत्साह के साथ इसकी सफलता के लिए आशान्वित हूँ।”

    अभिनेत्री नेहा जोशी, जो इस शो से अपने कॅरियर की शुरुआत कर रहीं हैं, ने कहा कि, “यह न केवल हिन्दी टेलीविजन पर बल्कि एक माँ की भूमिका में भी पहला कदम है। मेरे लिए इससे बड़े गौरव की और कोई बात नहीं हो सकती थी कि मुझे एक ऐसे महान व्यक्ति की माँ का किरदार निभाने का मौका मिला है जो अपन पूरे जीवन काल में समाज से भेदभाव, अपमान और अभाव के उन्मूलन के लिए लड़ते रहे और भारतीय संविधान के जनक बने। भीमाबाई (आम्बेडकर की माँ) सीधी-सादी महिलाथीं, जो गंभीरता के साथ अपने पति के काम में मदद करती थीं और अपने बच्चों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करतीं थीं। उन्होंने बच्चों को बेहतर जीवन देने की इच्छा के साथ उनकी भलाई के लिए कठिन परिश्रम किया।”

    अपने किरदार और हिन्दी टेलीविजन पर पहली बार आने वाले अभिनेता जगन्नाथ निवंगुणे ने कहा कि, “मेरे लिए आम्बेडकर के पिता, रामजी की भूमिका के लिए चुना जाना सचमुच बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। भीमराव के मन में सीखने की उत्कंठा और अपने आदर्श उनके पिता ने ही भरे थे। अनुशासन के मामले में सख्त रामजी ने हमेशा अपने बच्चों और पत्नी के कल्याण की दिशा में काम किया। इस शो की शूटिंग पूरे जोर-शोर से चल रही है और मैं इसके प्रसारण की बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।”

    बता दें कि “एक महानायक-डॉ. बी आर आम्बेडकर’ का प्रीमियर 17 दिसंबर, 2019 (मंगलवार) को रात 8:30
    बजे, केवल &TV पर होगा।

    #&TV #एक महानायक - डॉ. बी. आर. आम्बेडकर

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading