Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    शोले की अनमोल स्मृतियाँ: पीछे के परदे की वो रोचक घटनाएँ जो आज भी दिल छू लेती हैं

    ShagunBy ShagunJanuary 29, 2026 मनोरंजन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 591

    12 दिसंबर 2025 को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी कृति ‘शोले’ फिर से बड़े पर्दे पर लौटी। इस बार यह ‘शोले – द फाइनल कट’। अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने लिखा : “बड़े पर्दे पर शोले देखना जीवन भर का सपना था” अभिषेक बच्चन ने नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “सबसे अच्छी कहानी जो कभी नहीं बताई गई! और अब प्रख्यात अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने सोसाइटी अचीवर्स मैगज़ीन के नवीनतम अंक का अनावरण किया। इस विशेष संस्करण के कवर पर भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी को सम्मानित किया गया एक ऐसा नाम, जिसने हिंदी सिनेमा को कालजयी कहानियाँ दीं।

    बता दें कि यह गरिमामय और आत्मीय आयोजन हेमा मालिनी के सुसज्जित, सौंदर्यपूर्ण निवास पर आयोजित हुआ, जहाँ दीवारें जैसे भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम दौर की कहानियाँ महक रही थीं। इस अवसर पर रमेश सिप्पी अपनी पत्नी, अभिनेत्री किरण जोनेजा, के साथ उपस्थित रहे।An emotional evening steeped in memories of Sholay!

    बता दें कि शोले फिल्म को लेकर आए दिन कुछ न कुछ नए अपडेट देखने को मिलते रहते हैं आज आपको फिर कुछ दो रोचक घटनाओं के बारे में बताते हैं हो सकता यह जानकारी आपको पसंद आये।

    1. तपते पत्थरों पर नंगे पाँव का ‘मोहब्बत की राहें’ नृत्य

    शोले के सबसे यादगार गीतों में से एक ‘होली के दिन’ या बसंती के ठुमकों वाली सीक्वेंस को याद कीजिए। मई की झुलसाती गर्मी में रामगढ़ के सेट पर हेमा मालिनी को रेतीले, कीचड़ भरे और तेज़ पत्थरों पर नंगे पाँव नाचना पड़ा। पैर जल रहे थे, हर स्टेप पर दर्द, लेकिन निर्देशक रमेश सिप्पी की सख्त निगाह में कोई चप्पल या जूता नहीं चल सकता था कैमरा सब कैद कर लेता!

    हेमा जी ने हाल ही में याद किया: “माँ बहुत चिंतित थीं। वे चुपके-चुपके चप्पल पहनाने की कोशिश करतीं, लेकिन सिप्पी साहब की पैनी नज़र से कुछ छुप नहीं पाता। हर शॉट के बाद गीले तौलिए से पैर ठंडे करने पड़ते थे।” यह दर्द आसान नहीं था, लेकिन निर्देशक पर पूरा भरोसा और कहानी के प्रति समर्पण ने उस जादुई डांस को अमर बना दिया। आज भी वो सीन देखकर लगता है बसंती ने सिर्फ नाचा नहीं, दर्द को भी थिरकाया!Sholay's spectacular comeback: A 4K restored version with the original climax hits theaters today; Abhishek Bachchan's excitement builds.

    2. धर्मेंद्र का 50 किलोमीटर पैदल चलकर सेट पर पहुँचना

    शोले के सेट पर धर्मेंद्र (वीरू) का एक और प्रेरक किस्सा! एक बार वे होटल से सेट तक लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर आए। सुबह-सुबह तड़के पहुँचे, थोड़ी देर आराम किया और बिना किसी शिकायत के कैमरे के सामने खड़े हो गए। रमेश सिप्पी ने इसे याद करते हुए कहा कि उस दौर में हर कलाकार फिल्म के लिए जी-जान से लगा था खुद के लिए नहीं।

    https://shagunnewsindia.com/sholay-the-final-cut-made-a-spectacular-comeback-but-it-got-caught-in-a-fierce-storm-at-the-box-office/

    हेमा मालिनी इस पर भावुक हो उठीं:

    “धर्मेंद्र एक खूबसूरत इंसान थे कभी शरारती, कभी बेहद संवेदनशील। अभिनेता के रूप में तो बेमिसाल!” खासकर वो टैंक वाला सीन जहाँ वीरू ने अपनी जान जोखिम में डाली उसमें उनका असली व्यक्तित्व झलकता है।

    https://shagunnewsindia.com/sholay-hits-theatres-in-4k-with-the-original-climax-after-50-years/

    ये दो छोटी-सी घटनाएँ बताती हैं कि शोले सिर्फ एक फिल्म नहीं थी—यह था विश्वास, मेहनत, दोस्ती और उस दौर का जादू, जो आज भी जीवंत है। शोले के 50 साल पूरे होने पर सलाम उन स्मृतियों को, जो कभी फीकी नहीं पड़तीं!

    #Sholay50 #BehindTheScenes #HemaMalini #Dharmendra #RameshSippy #BollywoodLegends
    Shagun

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading