Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    वोट बैंक के लालच में उद्धव कर रहे हैं वक्फ बिल का विरोध : डा दिनेश शर्मा

    ShagunBy ShagunAugust 19, 2024 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 933

    उद्धव का हृदय परिवर्तन पूरा हुआ अब चाहें तो धर्म और पार्टी का नाम भी बदल लें : डा शर्मा

    लखनऊ/मुम्बई, 19 अगस्त : राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने वक्फ बिल के विरोध पर शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वोट बैंक के लालच में वक्फ बिल के विरोध की उनकी तडप बताती है कि हृदय परिवर्तन पूरा हो चुका है अब देर किस बात की है वे चाहे तो धर्म परिवर्तन और पार्टी के नाम का भी परिवर्तन कर लें। बाला साहेब की हिन्दुत्ववादी विचारधारा का तर्पण कर चुके ठाकरे अब शिवसेना का नाम बदलकर जमीयत से मिलता जुलता कोई जमात आदि भी रख सकते हैं । यह उनके वोट के लालच को बेहतर तरीके से पूरा कर देगा। उनका कहना है कि आल इंडिया उलेमा बोर्ड खुलेआम उद्धव ठाकरे को जिस प्रकार से वक्फ बिल का विरोध करने के लिए धन्यवाद दे रहा है उससे परदे के पीछे से चल रहे खेल का नंगा सच सामने आ चुका है। नारंगी साफा बांधने वाले की विचारधारा तुष्टिकरण वाली निकली हैं।

    कांग्रेस और पवार के गुरु मंत्र का कमाल:

    सांसद ने एक बयान में कहा कि यूबीटी के अध्यक्ष ऊधव ठाकरे के दल की नीतियों में बदलाव कांग्रेस और मराठा नेता शरद पवार के गुरु मंत्र का कमाल है जिसमें केवल धर्म विशेष के पक्ष में खडे रहने की सीख दी जाती है। कांग्रेस और पवार तो शुरु से ही अन्याय की राजनीति करते रहे हैं और बहुसंख्यकों का विरोध उनकी राजनीति के केन्द्र में रहा हैं। अब जब केन्द्र सरकार वक्फ बिल के जरिए न्याय के सिद्धान्त को अमली जामा पहनाना चाह रही है तो अन्याय की राजनीति करने वालें एक बार फिर दीवार बनने का प्रयास कर रहे हैं।

    नारंगी साफा बांधने वाले बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का विरोध करने वाले निकले:

    डा शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में फतवों के जरिए सफलता का स्वाद चखने वाले ठाकरे जान लें कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढती है। महाराष्ट्र की जनता उनका असली चरित्र जान चुकी है और वह विधानसभा चुनाव में उनका बोरिया बिस्तर बांध देगी। डॉ शर्मा ने कहा कि मुस्लिम वक्फ़ बोर्ड संशोधन बिल गरीब अल्पसंख्यकों, मुस्लिम बहन को अधिकार दिलाने का बिल है ना कि कुछ लेने का।

    Shagun

    Keep Reading

    Ghaziabad: Pregnant woman dies after being forced to undergo a C-section; husband files complaint on CM portal, investigation begins!

    गाजियाबाद में हृदयविदारक घटना: जबरन सी-सेक्शन के दबाव के बाद गर्भवती महिला की मौत, पति ने CM पोर्टल पर की शिकायत, जांच शुरू!

    I paid an annual premium of Rs 50,000 for my mother's treatment. When I asked for the claim, they said, did you take the policy after asking me?

    माँ के इलाज के लिए 50 हजार सालाना प्रीमियम दिया, क्लेम माँगा तो बोले- हमसे पूछकर पॉलिसी ली थी?

    Mahashivratri: The night of Bholenath's glory and spiritual energy!

    महाशिवरात्रि : भोलेनाथ की महिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा की रात!

    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    Valentine's Day 2026: Youngsters are now shifting to virtual dates, proposing on Zoom, with zero risk!

    वैलेंटाइन डे 2026: युवा अब वर्चुअल डेट्स पर शिफ्ट, किया Zoom प्रपोज़, जीरो रिस्क!

    Valentine's Day 2026: Festival of love or 'lathi party'? Bajrang Dal and Hindu Raksha Dal hold 'anti-romance' rally, youth say, 'Now watch Netflix at home!'

    वैलेंटाइन डे 2026: प्रेम का त्योहार या ‘लाठी पार्टी’? बजरंग दल और हिंदू रक्षा दल ने निकाली ‘एंटी-रोमांस’ रैली, युवा बोले- ‘अब घर पर ही Netflix!’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ghaziabad: Pregnant woman dies after being forced to undergo a C-section; husband files complaint on CM portal, investigation begins!

    गाजियाबाद में हृदयविदारक घटना: जबरन सी-सेक्शन के दबाव के बाद गर्भवती महिला की मौत, पति ने CM पोर्टल पर की शिकायत, जांच शुरू!

    February 15, 2026
    I paid an annual premium of Rs 50,000 for my mother's treatment. When I asked for the claim, they said, did you take the policy after asking me?

    माँ के इलाज के लिए 50 हजार सालाना प्रीमियम दिया, क्लेम माँगा तो बोले- हमसे पूछकर पॉलिसी ली थी?

    February 15, 2026

    बदहाल नदियों से लोगों के पाप कब कब तक धुलेंगे?

    February 15, 2026
    Mahashivratri: The night of Bholenath's glory and spiritual energy!

    महाशिवरात्रि : भोलेनाथ की महिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा की रात!

    February 15, 2026
    Go Spiritual's new message for Valentine's Day: "True love is spiritual!"

    वैलेंटाइन डे पर गो स्पिरिचुअल का नया संदेश: “सच्चा प्रेम आध्यात्मिक होता है!”

    February 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading