Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अमरमणि और गायत्री प्रजापति के बेवफा पत्रकार !

    ShagunBy ShagunAugust 27, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 850

    नवेद शिकोह

    तजुर्बे सिखाते हैं। वो चाहे तरक्की के हों, बर्बादी के, सियासत के,अय्याशी या जेल के हों। रसूखदारों और सियासतदानों की अर्श से फर्श, और फर्श से अर्श की दिलचस्प कहानियों के तजुर्बों ने बता दिया है कि पत्रकारों से व्यक्तिगत याराना बस छतरी जितना काम आ सकता है। मामूली बारिश और धूप से बचा सकता है,पर ये मुसीबत की सुनामी नहीं रोक सकता। बल्कि कभी-कभी तो ऐसी छतरियों को देखकर तो सुनामी की रफ्तार बढ़ ही जाती है।

    मीडिया भी सांइस की तरह है। वरदान भी अभिशाप भी। बड़ी हस्तियों के बड़े क़रीबी बनने की फितरत वाले चंद पत्रकारों से मौजूदा दौर के नौकरशाह और सत्ताधारी फासला बनाने लगे हैं। जो कभी रसूखदारों के साथ जाम-से जाम मिलाने से लेकर काम करवाकर माल कमा कर साइकिल से लक्जरी गाड़ियों पर आ गए थे वो मौजूदा दौर में किसी बड़े नेता या नौकरशाह के खास बनने की नाकाम कोशिश में मारे-मारे घूम रहे हैं। ये हुई वर्तमान की बात। अब आईए अतीत की बात की जाए।

    अतीत क़िस्से ही नहीं सुनाता, सबक भी सिखाता है-

    सत्तानशीं अमरमणि त्रिपाठी के वो क्या दिन थे। दावतें,महफिलें, शबाब और शराब…. चंद पत्रकार उनके दरबार-ए-ख़ास में खास हुआ करते थे। हर महफ़िल के हर रंग में दीपक की तरह जगमगाते थे कुछ ख़ास पत्रकारों के चेहरे।
    कोई अमरमणि को सियासत की अमर गाथा बताता था तो कोई मुख्यमंत्री बन जाने के सपने दिखाता था।
    कोई उनसे फिल्म फाइनेंस करने की गुजारिश कर फिल्म का प्लाट सुझाता था तो कोई उस फिल्म की हिरोइन के लिए हुस्नजादियों का ज़िक्र करता था। राजा को जो पसंद था वही बातें होती थीं।

    पवित्र साहित्यिक मंच को नापाक और सत्यानाश करने वाले इवेंट वालों के कानों तक भी ये बात पंहुच गई और फिर एक ग्लैमरस कवि सम्मेलन अमरमणि त्रिपाठी की नियमित का काल बन गया।

    जब बुरा वक्त शुरू हुआ तो इसे धूल, गर्द, पानी की बौछार या कुछ वक्त की धूप समझकर अमरमणि के दरबारी पत्रकारों ने छतरी बनकर इसे रोकने की कोशिश भी की। ताकि ये मुसीबत टल जाने पर साहब इनाम दें।
    लेकिन ये मधुमिता हत्या कांड अमरमणि की अमर मुसीबत था। काल था, नियति थी। सुनामी जैसी मुसीबत का ये सांड लाल छतरी वाले पत्रकारों को देख कर और भड़क रहा था।‌ यानी ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाले अमरमणि के ख़ास दरबारी पत्रकारों को देखकर मधुमिता हत्याकांड की रिपोर्टिंग में और भी धार पैदा कर रहे थे।

    इसी तरह अखिलेश सरकार के ताकतवर कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के भी कुछ ख़ास दरबारी पत्रकार थे। बताया जाता है कि अवैध खनन की कमाई का बड़ा हिस्सा इन पत्रकारों को वित्तपोषित करता था। पत्रकार नकारात्मक खबरों को रोकते थे। गायत्री के विरोधियों से वाकिफ कराते थे। सत्ता के दूसरे खेमे और नौकरशाहों की मुखबिरी करते थे। खनन पर या कोई भी निगेटिव खबर किसी के हाथ लग जाए तो उसे रोकने की सौदाबाजी करवाते थे। लेकिन जब गायत्री प्रजापति बुरे फंस गए और वो मीडिया मैनेजमेंट के लिए अपने इन ख़ास पत्रकारों को फोन करवाते थे तो फोन स्विच आफ हो जाते थे।‌ गायत्री की दौलत से ही खरीदे गए मंहगे एप्पल मोबाइल फोन गायत्री के ही बुरे वक्त पर बंद हो गए थे।

    ऐसे ही जैसे अमरमणि के जेल जाते ही उनके मित्र पत्रकारों ने एक झटके में उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। बड़ी एजेंसियों ने जांच शुरू की थी अपने-अपने मोबाइलों से अपने सियासी आक़ा का नाम तक डीलीट कर दिया था।
    दरबारी की यही फितरत है। वो दरबार को खंडहर होने से नहीं बचा सकता। खंडहर छोड़कर नए दरबार का दरबारी बनने के लिए मुंह मोड़ लेता है और पीठ दिखा देता है। मंटो ने कहा था कि तवायफ के कोठे पर तब तक गहमागहमी रहती है जब तक वो जवान हो।

    Shagun

    Keep Reading

    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026
    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    April 23, 2026
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading