Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    स्टीकर से पहचाने जाएंगे टीका लगवा चुके परिवार

    ShagunBy ShagunNovember 12, 2021Updated:November 12, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 537

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडवीय ने लखनऊ का किया दौरा, कोविड टीका लगवा चुके परिवार वालों के घर बाहर लगेगा स्टीकर

    लखनऊ, 12 नवंबर 2021: केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडवीय ने लखनऊ दौरे में कोविड टीकाकरण की गतिविधियों और उपलब्धियों का बारीकी से निरीक्षण किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अब जो परिवार कोविड टीका से पूर्ण प्रतिरक्षित हो गए हैं उनके घर के बाहर एक स्टीकर लगाया जाएगा। स्टीकर पर लिखा जाएगा कि यह परिवार कोविड टीका से पूर्ण प्रतिरक्षित है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे थे।

    केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडवीय ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। लक्ष्य को समय से प्राप्त करने के लिए भारत सरकार की ओर से घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्रीय मंत्री स्वयं सरोजनीनगर ब्लाक के नटकुर गांव पहुंचे। अभियान में हिस्सा लेते हुए मंत्री ने नटकुर गांव की 24 वर्षीय सविता के घर दस्तक दी और कोविड टीका लगवाने की अपील की। इसके बाद सविता ने टीका लगवाने की सहमति जताई। केन्द्रीय मंत्री ने आमजन से अपील भी की है कि लोग इस अभियान का हिस्सा बनें और लोगों को कोविड टीका से शतप्रतिशत प्रतिरक्षित होने के लिए प्रोत्साहित करें। मंत्री ने बूथ पर जाकर टीका की दोनों डोज और पहली डोज से प्रतिरक्षित लोगों का आंकड़ा लिया। केन्द्रीय मंत्री के दौरे के दौरान कोरोना टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था के सहयोग से एक नुक्कड़ नाटक भी हुआ।

    स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मंत्री स्वाति सिंह, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, एमडी एनएचएम अपर्णा उपाध्याय और टीकाकरण महाप्रबंधक डॉ मनोज शुकुल मौजूद रहे।

    अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए टीका लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का लगातार अपनाते रहें। उन्होंने बताया कि हालांकि प्रदेश के अधिकांश जिलों में फिलहाल कोविड का कोई भी मरीज नहीं है।

    राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय घई ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य प्रगति पर है और करीब 14 करोड़ डोज दी जा चुकी है। इसमें 10 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी और साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। प्रदेश में कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पूर्ण रूप काम रही है। कोविड संबंधी समस्या आने पर किसी भी समय इस टोलफ्री नंबर से मदद ली जा सकती है।

    लखनऊ के सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया लखनऊ जिले में करीब साढ़े 47 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 31 लाख 58 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज और करीब 15 लाख 91 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया जिले में कोविड टीका से छूटे हुए लोगों का अब दस्तक अभियान के तहत भी प्रतिरक्षित किया जा रहा है।

    टीका लगवाने आए 105 वर्षीय लाभार्थी:

    नटकुर निवासी 105 वर्षीय मंगल कोरोना का पहला टीका लगवाने आए। मंगल ने बताया कि 6 माह से मेरा घर बन रहा था इसलिए टीका नहीं लगवा पा रहा था। कल एएनएम घर आईं और आज के टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में बताया। हमारे बेटे और पोते ने भी टीका लगवाने पर जोर दिया तो आज हमने पहला टीका लगवा लिया है। वहीं 25 वर्षीय स्वाति कश्यप छह माह की गर्भवती हैं और उन्होंने अपना पहला टीका लगवाया। स्वाति ने बताया कि वह टीका लगवाने को लेकर बहुत डरी हुई थी। आशा दीदी ने बताया कि गर्भवती भी टीका लगवा सकती है और यह टीका गर्भवतियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए अभी मैं निश्चित हूं।

    नटकुर में 95 % टीकाकरण:

    सरोजनीनगर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि नटकुर में कोरोना टीककरण को लेकर लोग जागरूक हैं और यहां 95 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। शेष 5 प्रतिशत लोगों में दुविधा व आशंकाएं हैं वह हम दस्तक अभियान के तहत दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ अंशुमान ने बताया कि टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने में ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने भी काफी सहयोग किया। अब तक गांव में कोरोना टीकाकरण के सात शिविर लगाए जा चुके हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    July 4, 2026
    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    July 4, 2026

    किर्गिस्तान में इस्सिक-कुल पर तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र का शुभारंभ किया गया

    July 4, 2026

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading