Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: हम साथ-साथ हैं !

    ShagunBy ShagunSeptember 26, 2021Updated:September 26, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद में विस्तार व फेरबदल की अटकलें कई महीने से लग रही थी। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि पितृपक्ष में यह कार्य होगा। वैसे सरकार के मुखिया सन्यासी है। इसलिए उनके नेतृत्व में विस्तार करना अनुचित नहीं है। कुछ दिन पहले ही भाजपा ने निषाद पार्टी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की थी। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने संजय निषाद का स्वागत किया था।

    इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा और निषाद पार्टी साथ मिलकर लड़ेगें। इस गठबंधन में अपना दल पहले से शामिल है। भाजपा समाज के सभी लोगों को हम साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। पार्टी समावेशी समाज के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का अति पिछड़ा अति दलित वर्ग पर भी पहले से फोकस रहा है।

    केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा संगठन ने ओम प्रकाश राजभर को भी पूरा सम्मान दिया था। भाजपा से गठबंधन करने के बाद वह पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। लेकिन वह लगातार अपनी सरकार पर हमला बोलते रहे। उनका यह कार्य संविधान की संसदीय व्यवस्था के प्रतिकूल था। जिसमें मंत्रिपरिषद सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करती है। अंतिम सीमा तक ओम प्रकाश राजभर को बर्दाश्त किया गया। इसके बाद उनको हटाया गया। उनकी जगह इसी समुदाय से ही मंत्री बनाये गए। इस समय सभी पार्टियों में ब्राह्मणों को लुभाने की होड़ चल रही है।

    योगी सरकार में डॉ दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री है। कॉंग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को मंत्री बना कर भाजपा ने प्रबुद्ध सम्मेलनों के विचार को आगे बढ़ाया है। योगी आदित्यनाथ का दावा रहा है कि उनकी सरकार बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को उपलब्ध करा रही है। मंत्रिपरिषद में भी इस विचार का समावेश रहा है।

    चुनाव से पहले इसे पहले से अधिक मजबूती प्रदान की गई है। जितिन प्रसाद, संगीता बिंद मल्लाह,धर्मवीर प्रजापति,पलटूराम, छत्रपाल गंगवार बरेली, दिनेश खटिक, संजय गौड़ मंत्री बनाये गए।इसमें पिछड़ा, दलित ब्राह्मण के अलावा अनुसूचित जनजाति का प्रतिनिधित्व है।

    Shagun

    Keep Reading

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    Ramlal: The flute wizard to whom Bollywood never truly did justice

    रामलाल: बांसुरी के जादूगर जिन्हें बॉलीवुड ने कभी पूरा न्याय नहीं दिया

    Wisdom is true strength: Inspiring story of the barber-Sarpanch shared with children

    सूझबूझ ही सच्ची ताकत: बच्चों को नाई-सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    July 7, 2026
    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    July 7, 2026
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading