Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत प्रत्येक जनपद के विशिष्ट उत्पाद को राज्य सरकार कर रही है प्रोत्साहित

    ShagunBy ShagunJanuary 13, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 509

    गुजरात सरकार में रहते हुए आनन्दी बेन पटेल ने किसानों के हित में अनेक उल्लेखनीय किये थे। राज्यपाल के रूप में भी कृषि जैसे विषयों पर उपयोगी विचार व्यक्त करती है। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि वह किसान की बेटी है। किसानों की समस्याओं की इनके पूरी समझ है।

    एक बार फिर उन्होंने कहा कि नये कृषि कानून कृषि एवं किसान हित में हैं। इससे किसानों को आगे बढ़ने, नये प्रयोग करने और अपनी जमीन का अधिकतम सदुपयोग करने का मौका मिलेगा। ये किसानों के लिये बहुत अच्छा अवसर है। राज्यपाल ने कहा कि इसको समझने के लिये महिलाओं को भी खेती के तरीके में समन्वय स्थापित कर एक दूसरे से संवाद कर अपने कृषि कार्य में कृषि तकनीकी को बढ़ावा देना चाहिए।

    राज्यपाल ने यह विचार अलीगढ़ के सर्किट हाउस में स्वयं सहायता समूहों तथा हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि समूह में कार्य करना मानव स्वभाव का हिस्सा है। क्योंकि समाज में रहकर मनुष्य एक दूसरे के सहयोग के बिना कार्य नहीं कर सकता है।

    ODOP को प्रोत्साहन

    आनन्दी बेन ने कहा कि अलीगढ़ के ताले विश्व प्रसिद्ध हैं। प्रदर्शनी के अवलोकन के समय तालों की विभिन्न सुन्दर डिजाइनों को देखकर उन्होंने इसकी प्रशंसा की। कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत प्रत्येक जनपद के विशिष्ट उत्पाद को राज्य सरकार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इस उद्योग में लगी महिलाओं की सुरक्षा के लिये भी उचित उपाय करें।

    कुरीतियों की समाप्ति

    राज्यपाल ने कहा कि यह समय सामाजिक बदलाव लाने का है। हमें समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने के लिये प्रयास करना चाहिए। इस कार्य में युवा वर्ग अपना विशिष्ट योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को रोकना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। प्रदेश सरकार सामूहिक विवाह आयोजन को प्राथमिकता से प्रत्येक जिलों में आयोजित कर रही हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लें।

    सुपोषण व आयुष्मान

    आनंदीबेन पटेल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा हस्त शिल्पियों से संवाद के दौरान कहा कि बच्चों के कुुपोषण को दूर करने के लिए महिलाएं सशक्त पहल करें,जिससे आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे और पूरे परिवार एवं समाज का विकास हो सके।

    राज्यपाल ने आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली धनराशि पांच लाख रूपये के बारे में भी उपस्थित जनसमुदाय को विस्तृत जानकारी दी और सभी से आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ ही इसका लाभ उठाने के लिए कहा। इस अवसर पर राज्यपाल ने ताला नगरी स्टेट स्पाइडर लाॅक्स कम्पनी में एक डाक्यूमेट्री देखी,जिसके माध्यम से उन्होंने देश तथा विदेश में हो रहे व्यवसाय के बारे में जाना। राज्यपाल ने स्पाइडर लाॅक्स परिसर में मौलश्री का पौधा रोपित किया तथा फैक्ट्री में गाय एवं बछड़ों को गुड व चारा खिलाया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री संदीप सिंह,सांसद सतीश गौतम, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न सहायता समूह के प्रतिनिधि उपस्थिति थे।

    Shagun

    Keep Reading

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading