उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने प्रबंधन पर लगाया आरोप कहा दलित अभियंताओ का जानबूझकर किया जा रहा उत्पीड़न, ऊर्जा मंत्री से होगी शिकायत
उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यसमिति ने कहा बिजली विभाग में दलित अभियंताओ को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि हद तो तब हो गयी जब एक दलित अधिशाषी अभियंता लाल सिंह राकेश को एक मामले में अनेको वृहद दंड देते हुए रिवर्ट कर सहायक अभियंता बना दिया गया। जिससे व्यथित होकर दलित अभियंता लाल सिंह राकेश ने कहा हम बहुत डिप्रेशन में हैं मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
एसोसिएसन ने पावर कार्पोरशन प्रबंधन को आज लिखित सूचना देते हुए कहा अबिलम्ब कठोर दंड वापस लिया जाय नहीं तो विवश होकर दलित अभियंताओ को आंदोलन के रास्ते पर जाना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार व पावर कार्पोरेशन की होगी।
एसोसिएशन ने कहा कि सभी बिजली कम्पनियो में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के खिलाफ 92 बैच के अभियंताओ के विरुद्ध मनमाने तरीके से कार्यवाही करने का आरोप लगाया है और कहा जिन भी अभियंताओ को पदोनतिया के फलस्वरूप तैनाती दी जा रही है उसमे से ज्यादातर को पूर्वांचल व दक्षिणांचल निगम में भेजा जा रहा है और अगर कोई अभियंता पक्षिमांचल में कुछ माह पहले ही तैनात किया गया है तो उसे हटाकर पूर्वांचल भेजना पूरी तरह स्थान्तरण नीति का खुला उल्लघन हो रहा है जिससे दलित वर्ग के अभियंताओ में काफी आक्रोश व्याप्त है।
उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन, के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अतरिक्त महासचिव अनिल कुमार सचिव आरपी केन,उपाध्यक्ष श्री एसपी सिंह संगटन सचिव अजय कुमार ने कहा बहुत जल्द ही सभी मामलो को लेकर एसोसिएशन प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उनसे हस्तक्षेप की मांग करेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से सर्व श्री राम औतार प्रेम चंद्र अरविन्द कुमार हरिश्चंद्र वर्मा विकाश डीप दयानिधि एच पी कौसल राम शब्द रणजीत अनिल कुमार जयप्रकश उपस्थित थे।







