ऊर्जा मंत्री मुख्य अथिति के रूप में ले रहे भाग
लखनऊ में उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएसन कार्यकारणी की आज एक आवश्यक बैठक फील्ड हॉस्टल कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमे 2 फरवरी 2021 को बिजली गेस्ट हाउस के फील्ड हॉस्टल पार्क में होने वाले ऊर्जा क्षेत्र के उपभोक्ता सेवा में सुधार विषयक सम्मेलन की तैयारी पर विचार -विमर्श किया गया। जिसकी तैयारियो को लेकर आज अंतिम रूप दिया गया और सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियो को अलग अलग जिम्मेदारी देते हुए सम्मलन को सफल बनाने की जिम्मेद्दारी सौपी गयी।
एसोसिएसन की केंद्रीय कार्यकारणी ने आज सर्वसमत से यह भी तय किया है की एसोसिएसन लगातार उपभोक्ताओ के बीच जागरूकता अभियान भी सोसल मीडिया के माध्यम से 2 फरवरी 2021 को शुरवात भी करेगा जिससे उपभोक्ताओ व अभियंताओ के बीच एक अच्छा सामंजस्य बन सके और उसका लाभ उपभोक्ता व विभाग दोनों को सुचारु रूप से मिल सके।
इस मौके पर पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन, के अध्यक्ष के बी राम कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष एस पी सिंह अतरिक्त महासचिव अनिल कुमार सचिव आरपी केन,, संगटन सचिव अजय कुमार मध्यांचल अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह अशोक सुंदरम प्रेमचंद्र एनपी सिंह हरीश चंद्र वर्मा आदर्श कौसल आनंद कनोजिया, अवनीश सुनील कुमार सचिदानंद एच पी कौशल आदि उपस्थित रहे।







