Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

     हंगामे की भेंट चढ़ गया, यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र का पहला दिन

    ShagunBy ShagunDecember 14, 2017Updated:December 14, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 451

    कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता कर रहे हंगामा

    लखनऊ 14 दिसम्बर। संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरु होने वाला हैं वहीं गुरुवार से शुरु हुआ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र पहले ही दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष ने बिजली दरों में बढोतरी और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर दोनों ही सदनों में कार्यवाही बाधित की, जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं हो सका। जबर्दस्त शोरगुल और नारेबाजी के बीच दोनों सदनों की बैठक दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा की बैठक शुरू होते ही विपक्षी दलों के सदस्य विशेषकर सपा और कांग्रेस सदस्य आंसदी के सामने आकर नारेबाजी करना शुर कर दिया। दोनों ही दलों कार्यकर्ता प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी और कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का हवाला देकर विरोध प्रकट कर रहे थे।

    नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि बिजली दरों में बढोतरी के चलते किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं पर भारी बोझ पड़ा है। इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए। लाल टोपी पहने सपा सदस्यों के हाथ में पोस्टर थे,जिन पर लिखा था बिजली दामों में बढ़ोतरी वापस लो’ और गड्ढा मुक्त सडकों के नाम पर भ्रष्टाचार। सपा सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस समय सदन में मौजूद थे। गांधी टोपी पहने कांग्रेस सदस्य भी सपा सदस्यों के साथ सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे है। विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने सदस्यों से अपनी जगह वापस जाकर बैठ जाने की अपील की लेकिन उनकी बात नारेबाजी कर रहे सदस्यों ने नहीं सुनी। गुरवार को सदन के अंदर ही दीक्षित नेता प्रतिपक्ष से सवाल करते देख गए कि क्या कोई ऐसा नियम है,जिसके तहत सदन में पोस्टर लेकर आने की अनुमति है। दीक्षित ने विरोध प्रकट कर रहे नारेबाजी करने वाले सदस्यों से मुखातिब होते हुए कहा,आप सदन में पूरी तैयारी से आये हैं।’’

    संसदीयकार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सपा को 2014 के लोकसभाचुनाव,2017 के विधानसभा चुनाव और हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनावों में जनता ने नकार दिया है इसलिए सपा सदस्य सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। हंगामे के बीच अध्यक्ष ने सदन की बैठक संक्षिप्त समय के लिए स्थगन के बाद पूरे प्रश्नकाल तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा खत्म ना तो देख उन्होंने सदन की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। उधर विधान परिषद में भी निचले सदन जैसा ही दृश्य था। कानून व्यवस्था,उर्वरक एवं बीज संकट और नगर निकाय चुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा और आसन के सामने आकर नारेबाजी की। सपा सदस्यों ने टोपी पहन रखी थी,जिन पर नारे लिखे हुए थे जबकि उनके हाथों में पोस्टर भी थे। आसन की ओर से बार बार शांति बनाये रखने की अपील के बावजूद हंगामा थमा नहीं। इसी बीच बसपा सदस्य भी सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच सभापति रमेश यादव ने सदन की बैठक आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

    सदन की बैठक पुन: शुरू होने पर हंगामा जारी रहा और कार्यवाही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। दोपहर 12 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, सपा और कांग्रेस के सदस्य एक बार फिर आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्यों ने सभापति की ओर कागज के गोले बनाकर फेंके और जमकर नारेबाजी की। हंगामे के कारण प्रश्नकाल में सवाल जवाब नहीं हो सके। प्रश्नकाल के बाद भी दोनों सदनों में हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।

    Shagun

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading