Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    रोहित वेमुला को आरक्षण समर्थकों ने किया याद

    By January 17, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 506

    आरक्षण समर्थकों की सरकार से मांग सभी विश्वविद्यालयों में दलित छात्रों के उत्पीड़न की रोकथाम के लिये सरकार अलग से कराये एक निगरानी सेल का गठन

    लखनऊ, 17 जनवरी 2019: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र संयोजक मण्डल ने रोहित वेमुला की शहादत की तीसरी वर्षी पर  याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आरक्षण समर्थकों द्वारा रोहित वेमुला के पूरे मामले में षडयंत्र करने वाले असली दोषियों को आज तक न पकड़े जाने पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया।
    आरक्षण समर्थकों ने केन्द्र की मोदी सरकार से यह मांग उठायी कि जिस प्रकार से पूरे देश में दलित उत्पीड़न की घटनायें बढ़ी हैं, ऐसे में उस पर अंकुश लगाने के लिये कठोर कदम उठाना चाहिए और सभी राज्यों में बढ़ती दलित घटनाओं की रोकथाम के लिये एक टास्क फोर्स का गठन भी करना चाहिए। जिससे बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था के तहत दलित समाज को संविधान प्रदत्त पूर्ण अधिकार मिल सके। आरक्षण समर्थकों ने सभी विश्वविद्यालयों में दलित छात्रों के उत्पीड़न की रोकथाम के लिये एक अलग सेल स्थापित कर निगरानी करने की भी मांग उठायी है।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों सर्वश्री अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्यामलाल, अन्जनी कुमार, लेखराम, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र, दिनेश कुमार, राम नारायन, घनश्याम सोनकर, सुनील कनौजिया, शिवराम ने कहा जिस प्रकार से विगत दिनों एससी/एसटी एक्ट को लेकर पूरे देश में विरोध हुआ वह पूरी तरीके से न्याय संगत नहीं था। यह बात कोई भी समझने को क्यों नहीं तैयार होता कि दलित उत्पीड़न की घटनायें लगातार क्यों बढ़ रही है? एससी/एसटी एक्ट का विरोध वही लोग कर रहे थे जो लोग संविधान को नहीं मानते। केन्द्र व राज्य सरकारों को ऐसे सभी उपाय करने चाहिए जिससे विश्वविद्यालयों में रोहित वेमुला जैसे उत्पीड़न का शिकार किसी भी छात्र को न होना पड़े।

    #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading