लखनऊ 15 मार्च-2018। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर गुरुवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। विमान में सवार 298 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। सऊदी एयरलाइंस के विमान में तकनीकी कारणों से एयर प्रेशर कम हो गया। हालांकि, विमान की सेफ लैंडिंग करा ली गई है। यह विमान जेद्दा से लखनऊ आ रहा था। लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर विमान के टायर में हवा का दबाव अचानक कम होने लगा। इससे पायलेट परेशान हो गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट की समझदारी से विमान की सेफ लैंडिग हो गई। इस विमान में 298 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट पर विमान की जांच में तकनीकी खामियां पकड़ी गईं।







