मुरादाबाद,09 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ही मंडप के नीचे कई सारे हिंदू-मुस्लिम जोड़ों की शादियां संपन्न हुई। गुरुवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 64 जोड़े की शादी हुई। यह भव्य शादी समारोह मुरादाबाद नगर निगम की ओर से आयोजित कराया गया था।
इनती बड़ी संख्या में शादियां पंचायत भवन के परिसर में संपन्न हुई। मुरादाबाद नगर निगम के शहर आयुक्त अवनीश कुमार ने कहा कि 64 जोड़े की शादी में 34 जोड़े मुस्लिम समुदाय से आते हैं, तो वहीं 30 हिंदू समुदाय से। इन सभी को मैरिज सर्टिफिकेट दिये गये, 20-20 हजार रुपये का चेक भी दिया गया और बुनियादी जरूरत की चीजें मसलन कंबल वगैरह मुहैया कराई गई। गौरतलब है कि इन सभी चीजों का प्रावधान सरकार की योजना में है। इसके लिए सरकार अच्छी रकम भी खर्च करती है।







