लखनऊ, 04 जून। राजधानी लखनऊ में कारोरी इलाके में एक भयानक विस्फोट हुआ है, जो इतना खतरनाक था कि उसकी धमक पूरे में इलाके में महसूस हुई। वहीं इस विस्फोट से 4 मकान धराशाइ हो गए हैं। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही भारी फोर्स को भी तैनात कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक धमाका काकोरी के मुन्नाखेड़ा में संजय लोधी के मकान में हुआ। यहां के रहने वाले संजय ने अपना मकान नासिर पटाखे वाले को उक्त मकान किराए पर दे रखा था। आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट पटाखे के कारण हुआ है। इस हादसे में नासिर के साथ एक अन्य की मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। जिसके चलते राहत बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मकान में नासिर पटाखे बनाने के लिए अवैध रूप से बारूद इकट्ठा करता था। यहां से वह आसपास के इलाके में बारूद सप्लाई करता था। घर में नासिर की पत्नी भी थी, जिसका अभी पता नहीं चल सका है।
लोगों ने बताया कि धमाके में बगल में एक दालमोट फैक्टरी का मालिक भी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक के बाद एक तेज आवाज के साथ तीन धमाके हुए। धमाके के बाद पूरा माकन ढह गया और मृतकों के शव के चीथड़े सौ-सौ मीटर की दूरी तक जाकर गिरे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अमला घंटों लेट मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी, एडीजी जोन, एसएसपी दीपक कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन से मलबे में दबे लोगों को निकालकर ट्रॉमा में भर्ती कराया है। इस धमाके के पीछे की वजह क्या है ये जाँच का विषय है। घटना के बाद डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट दस्ता, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और जानकारी में जुट गया। चूंकि काकोरी इलाके में ही पिछले साल आतंकी सैफुल्लाह एक बड़े ऑपरेशन में मारा गया था। इसलिए ये धमाका कहीं आतंकी साजिश तो नहीं है, इसकी जांच में पुलिस के आला अधिकारी जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह धमाका हुआ है वहां पर मजदूर रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में काकोरी थाना क्षेत्र के एमसी सक्सेना कॉलेज रोड पर सैथा गांव के पास जेहटा में विस्फोटक (पटाखा) का अवैध गोदाम है। ग्रामीणों के मुताबिक, सैथा गांव के निकट जेहटा में एक भवन के बेसमेंट में बारूद स्टोर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 10.30 बजे यहां पर भयंकर विस्फोट हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि पास के क्षेत्र में विस्फोट की धमक के कारण लोगों के घरों की दीवारें तक हिल गईं। 50 मीटर तक ईंटे हवा में उड़ गईं और मलबा रोड तक आ गिरा। इस विस्फोट में दो लोगों के मरने की पुष्टि आधिकारिक रूप से हुई है। अवैध पटाखा गोदाम मुन्ना लाल खेंड़ा गांव के संजय लोधी के मकान में था इसी में धमाका हुआ है। जिसके कारण पड़ोस के गया प्रसाद व राम आसरे का भी मकान गिर गया। जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसके बेसमेंट में बारूद स्टोर किया जाता था। विस्फोट के बाद भवन की एक-एक ईंट तक गिर गई। भवन मालिक संजय लोधी फरीदी पुर गांव निवासी नासिर व उसके बेटे मुशीर को किराए पर दिये थे। नासिर व मुशीर पेशे से आतिशबाज है, दोनों गांव के बाहर गोमती नदी किनारे प्लाट लेकर उसी पर पटाखा बनाते थे और बने हुए पटाखों को इसी भवन में स्टोर करते थे। ग्रामीणो ने बताया कि खाना बनाते समय हादसा हुआ। इस जोरदार विस्फोट के बाद वहां पर माहौल में मातम पसरा है। मृतकों के शवों के टुकड़े (लोथड़े) सौ-सौ मीटर की दूरी तक फैले दिख रहे थे। ये भयावाह मंजर देखकर हर कोई खौफ खा जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और 3 जेसीबी के जरिये मलबे को हटाया। इस विस्फोट में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। धमाके में मरने वाले पति और पत्नी बताए जा रहे हैं।







