Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    ‘आरक्षण बचाओ पैदल मार्च’ में उमड़ा जनसैलाब, सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

    By June 17, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551
    • आरक्षण समर्थकों का ऐलान सरकार ने शीघ्र न किया न्याय तो लाखों की संख्या में आरक्षण समर्थक करेंगे विशाल रैली
    • पिछड़े वर्गों के लिये पदोन्नति में आरक्षण की वर्ष 1978 में लागू व्यवस्था पुनः बहाल करने उठी पुरजोर मांग
    लखनऊ, 17 जून। ‘आरक्षण बचाओ पैदल मार्च’ में लोकसभा में लम्बित पदोन्नति बिल पास कराने व आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(7) को 15-11-1997 से बहाल कराने के लिए आज सुबह संघर्ष समिति उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में हजारों समर्थक उमड़ पड़े, आरक्षण समर्थकों का केंद्र व यूपी सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा।

    इस पैदल मार्च को मा. उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति मा. खेमकरन जी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थक कार्मिकों के हाथों में पदोन्नति में आरक्षण बिल पास कराओ के झण्डे व सिर पर पदोन्नति बिल पास कराओ की टोपियां नजर आ रही थी। आरक्षण समर्थक कार्मिकों के जनसैलाब के जोश को देखते बन रहा था। भारी तादात में समर्थकों द्वारा लगातार नारेबाजी हो रही थी, इस बीच आरक्षण समर्थक कार्मिकों का केन्द्र की मोदी सरकार व उप्र की सरकार पर व्यापक गुस्सा फूटा।

    सभी नेताओं ने मिलकर कहा कि यदि उप्र की सरकार दलित कार्मिकों की हितैषी है तो 24 घण्टे के अन्दर आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(7) को 15-11-1997 से बहाल कराये। संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि शीध्र पदोन्नति में आरक्षण का लाभ उ0प्र के दलित कार्मिकों को न दिया गया तो बहुत जल्द ही उप्र में लाखों दलित कार्मिकों की एक आरक्षण बचाओ विशाल महारैली होगी, जिसकी तिथि की घोषणा शीघ्र की जायेगी। संघर्ष समिति ने पिछड़े वर्गाें के लिये प्रदेश में वर्ष 1978 में लागू पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था को पुनः बहाल कराने की मांग उठायी।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, पीएम प्रभाकर, प्रेम चन्द्र, बनी सिंह, अशोक सोनकर, लेखराम, दिनेश कुमार, अजय चौधरी, डा. राजकरन, राम प्रकाश मौर्या, रामेन्द्र कुमार, योगेन्द्र रावत, सुशील कुमार, चमन लाल, प्रमोद कठेरिया, प्रभूशंकर, श्रीनिवास, सुखेन्द्र प्रताप, प्रतोष कुमार, बीना दयाल, राकेश पुष्कर, मंजू वर्मा, अनीता, अंजली, दिग्विजय सिंह, सुधा गौतम, सुनील कनौजिया, रंजीत कुमार, अरविन्द फोर्सवाल, मयाराम गौतम, बृहद्रथ वर्मा, राजेश कुमार, अरूण कुमार, रमेश चन्द्र ने एक सयुंक्त बयान में कहा कि आज ही के दिन 17 जून,1995 को पदोन्नति में आरक्षण का 77वां संशोधन लागू हुआ था, इसलिये देश के अनेकों राज्यों सहित उप्र के अनेकों जनपदों में आज के दिन को स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व उप्र की सरकार ने समय रहते दलित कार्मिकों को पदोन्नति में आरक्षण लाभ न दिया तो एक साझा मंच बनाकर देश के अनेकों राज्यों के दलित कार्मिक लाखों की संख्या में दिल्ली में डेरा डालेंगे और केन्द्र की मोदी सरकार को पदोन्नति बिल पास करने के लिये मजबूर करेंगे। आज के पैदल मार्च में बड़ी संख्या में छात्रों व पिछड़े वर्ग के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति #डा. भीमराव अम्बेडकर स्मारक गोमती नगर

    Keep Reading

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading