लखनऊ, 02 जून। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगला खाली कराने के निर्देश के बाद भी कई जतन करने पर आखिरकार आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकारी बंगला खाली कर दिया। सांसद पत्नी डिंपल व बच्चों के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष लखनऊ में अखिलेश यादव फिलहाल वीवीआइपी गेस्ट हाउस महात्मा गांधी मार्ग में शिफ्ट हो गए हैं। अंसल एपीआइ में विला का काम पूरा होते ही वह उसमें रहने के लिए चले जाएंगे।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आखिर बंगला मोह छूट गया। अखिलेश यादव ने दोपहर में परिवार के साथ चार, विक्रमादित्य मार्ग का सरकारी बंगला खाली कर दिया। इसके बाद वह वीवीआईपी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 209 में शिफ्ट हो गए हैं। अखिलेश ने 4 जून तक गेस्ट हाउस में कमरा आरक्षित करवाया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला 15 दिनों में खाली करने के आदेश के बाद आखिरकार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज अपने बंगले का मोह त्यागना ही पड़ा।
अखिलेश यादव के विक्रमादित्य मार्ग पर प्लाट पर निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। जिसमें कार्य पूरा होने में करीब एक साल का समय लगेगा। अखिलेश और मुलायम दोनों ने ही अभी भी बंगले की चाबी राज्य संपत्ति विभाग को नहीं सौंपी है। उधर कल से ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव के घर का सामान अंसल सिटी में विला मकान में पहुंचने लगा है। यहां पर दोपहर में अपनी कार से प्रतीक यादव भी पहुंचे थे। यहां पर आज वीआईपी फ्लीट ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सरकारी बंगला खाली करते वक्त डिंपल और अखिलेश दोनों के चेहरे पर हल्की सी उदासी दिखाई दी। बंगाला खाली करने के बाद अखिलेश यादव अपनी पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के साथ घर से निकले। इस सरकारी बंगले अखिलेश और डिंपल उस वक्त से रह रहे हैं जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।इस बंगले में अखिलेश और डिंपल से सात वर्ष से अधिक का समय बिताया था। जिसे छोड़ते वक्त दोनों उदास नजर आए। घर खाली करते वक्त अखिलेश सफेद कुर्ते-पजामे में दिखाई दिए, तो वहीं डिंपल यादव हरे रंग की साड़ी में थीं।
सरकारी बंगला खाली करने के बाद अखिलेश यादव, पिता मुलायम सिंह यादव व डिंपल यादव के साथ लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर विला में रहेंगे।राज्य सम्पत्ति विभाग के रेकॉर्ड के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकारी बंगले पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बंगले के निर्माण के लिए एक बार 28 करोड़ तो दूसरी बार 14 करोड़ का बजट जारी किया गया था। इसे अखिलेश यादव ने खुद अपनी देखरेख में बनवाया था। मशहूर आर्किटेक्ट और एसपी के कोषाध्यक्ष संजय सेठ ने अखिलेश यादव और उनके परिवार के मनमुताबिक सारी चीजें बनवाई थीं।








1 Comment
Hello There. I found your blog using msn. That is an extremely neatly written article.
I’ll make sure to bookmark it and come back to learn extra
of your useful information. Thank you for the post. I will certainly return.