लखनऊ। ज्येष्ठ मास पुरूषोतम मास की पावन पूर्णिमा के दिन लोक परमार्थ सेवा समिति व श्रीबाला जी श्याम युवा मंच सदर के सुयंक्त तत्वाधान में सदर चौराहा, कैण्ट, लखनऊ में कई छुट्टा गौ माताओं को भोजन कराकर सर्वस्व के भले की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के संयोजक मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रातः 09 बजे सदर चैराहे पर कई छुट्टा गौ माताओं को 20 किलो चोकर, 20 किलो खरबूजा, 10 किलो तरबूज, 5 किलो कद्दू, 5 किलो लोबिया फली, 5 किलो पालक आदि खिलाकर उनके चरणों में सर्वस्व के भले की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर श्री बालाजी श्याम युवा मंच के मोहित अग्रवाल, सुनील कुमार वैश्य व विवेक सिंघल ने कहा कि आज भारत वर्ष में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की मांग बहुत जोरों पर चल रही है। उन्होनें कहा कि हम उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गौ माता को राज्य माता बनाने की मांग करेगें। इस साथ ही साथ लखनऊ की मेयर श्रीमती संयुक्ता भाटिया से गौ माता को नगर माता बनाने की मांग करेगें। उन्होनें यह भी कहा कि वह शीघ्र ही कई सामाजिक व धार्मिक सस्थाओं से सम्पर्क कर एक संयुक्त ज्ञापन तैयार कर छावनी के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा के माध्यम से मुख्य अधिशासी अधिकारी को प्रेषित कर गौ माता को छावनी माता का दर्जा देने की मांग करेंगें।
Keep Reading
Add A Comment







