Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    एनीवर्सरी में सिल्वर से चमके बाॅलीवुड स्टार्स

    By May 20, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 627
    • शिल्पा राव की टीम ने झुमाया तो एहसान कुरैशी ने हंसाया   
    • जरीना वहाब, अनीता राज, शहबाज खान व समीर अनजान की रही मौजूदगी
     
    लखनऊ 20 मई। सिल्वर स्क्रीन पर एक दौर में अपनी दिलकश अदाओं से लुभाने वाली एक्ट्रेस अनीता राज और जरीना वहाब के संग अभिनेता शहबाज खान व गीतकार समीर अनजान जैसी नामचीन बालीवुड हस्तियां यहां क्रिस्टल हाॅल ताज विवान्ता होटल में व्यवसायी महेश श्रीवास्तव-रविन्दर की जोड़ी सिल्वर जुबली वेडिंग एनीवर्सरी को खास बनाने के लिए शामिल हुईं। सिल्वर जुबली पर सिल्वर थीम पर बेस्ड इस फंक्शन में म्यूजिकल तड़का लगाने के लिए बाॅलीवुड सिंगर शिल्पा राव की टीम थी तो स्टैण्डअप काॅमेडियन एहसान कुरैशी ने अपनी खास स्टाइल में मेहमानों को खूब हंसाया-गुदगुदाया और ठहाके लगवाए। तहजीब की नवाबी नगरी में महेश-रविन्दर के मेहमानों के लिए ये शाम खास और यादगार रही।
    महेश-रविन्दर की जोड़ी जब सबके सामने आई तो सभी गेस्ट्स के चेहरे खिल उठे। दोनों ने एक-दूसरे की गले में जयमाल डाली और फिर जीवन भर साथ निभाने का वादा अतिथियों की तालियों के गड़गड़ाहट के बीच किया। शिल्पा राव और साथियों ने अपने सुपर हिट नम्बर रीमिक्स सांग- ‘बुलया’ के संग ही ‘आज जाने की जिद न करो..’, ‘मलंग-मलंग…’, ‘इश्क शवा…’, ‘तोसे नैना…’ और ‘जज्बा…’ जैसे गीतों की झड़ी लगा दी, जिसपर पार्टी का पूरा लुत्फ लेने के साथ लोग जमकर थिरके और खूब मस्ती की। फंक्शन में सबसे ज्यादा जोश महेश-रविन्दर की दोनों बेटियों रसिका और रुचिका श्रीवास्तव में दिखाई दिया। पार्टी में सीनियर आईएएस अधिकारियों के संग प्रतिष्ठित न्यायाधीशों की उपस्थिति भी रही।

    Keep Reading

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading