संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड -2020-22 में प्रवेश हेतु 19 अक्टूबर से होने वाली ऑनलाइन काउन्सिलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी है। अभी आगे इसके तिथि की घोषणा भी नहीं की गयी है। इस संबंध में संयुक्त प्रवेश परीक्षा की संयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अमिता वाजपेयी ने शनिवार को बताया कि जल्द ही काउसिंलिंग की तिथि घाेषित की जाएगी।
यह बता दें कि इस वर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराया था। अभी गुरुवार को इसकी 19 अक्टूबर से काउसिंलिंग कराने की घोषणा की गयी थी लेकिन शनिवार को इसे स्थगित कर दिया गया। इससे पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण कई बार बीएड की प्रवेश परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ानी पड़ी थी।







