लखनऊ। सेना की मध्य कमान के द्वारा आगामी 21 जून 2018 को लखनऊ छावनी स्थित 11वीं गोरखा राईफल्स रेजिमेन्टल सेन्टर में आयोजित होनेवाले चतुर्थ अन्तरराष्ट्ीय योग दिवस में भाग लेने के लिए रक्षामंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण लखनऊ पहुॅचेंगी। मध्य कमान द्वारा लखनऊ छावनी स्थित 11वीं गोरखा राईफल्स रेजिमेन्टल सेन्टर, सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कालेज तथा सूर्या खेल परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें 3500 सैन्यकर्मी एवं उनके परिजन भाग लेगें।







