डॉ दिलीप अग्निहोत्री
गाय के प्रति भारतीय समाज की आस्था है। प्राचीन काल से कृषि व गौपालन ग्रमीण अर्थव्यवस्था का संवर्धन करते थे। सम्पूर्ण सुपोषण व जैविक कृषि की द्रष्टि से भी इनका महत्व था। गाय एक मात्र ऐसा जीव है जिसके दुग्ध ही नहीं गोबर व मूत्र में औषधि तत्व होते है। प्राचीन भारतीय ऋषियों ने व्यापक शोध के बाद ही गौ महिमा का प्रतिपादन किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ सरंक्षण व संवर्धन के प्रति संकल्प बद्ध रहते है। इस संबन्ध में वह प्रयास भी करते है। उनका निर्देश रहता है कि गौ-संरक्षण केन्द्रों में संरक्षित पशुओं को चारे, पानी इत्यादि की किसी भी प्रकार समस्या नहीं होनी चाहिए। वह जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को गौ-संरक्षण केन्द्रों का नियमित पर्यवेक्षण करने के भी निर्देश देते है। कहते है कि प्रत्येक गौ-संरक्षण केन्द्र के लिए पशु चिकित्साधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया जाए।
योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह बलरामपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने मंदिर स्थित गौशाला में को अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ ने तीर्थाटन विकास का भी सन्देश दिया। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना की नियमित समीक्षा के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित करते है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में धार्मिक पौराणिक महत्व के स्थल है। इसके दृष्टिगत सभी स्थलों का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जा रहा है।
जरूरतमन्दों की सहायता:
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच अगस्त, ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत पूरे प्रदेश में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा, जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री के कर-कमलों से किया जाएगा। पूरे प्रदेश में लगभग 80,000 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश के 80 लाख से 01 करोड़ लोग निःशुल्क खाद्यान्न वितरण से लाभान्वित होंगे। प्रदेश सरकार ने ई-पॉस मशीन एवं आधार आइडेण्टिफिकेशन द्वारा तकनीकी रूप से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत किया है। शासन की योजनाओं का लाभ गांव, गरीब,किसान को उपलब्ध कराने के लिए जनपद के जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक कार्य किए जा रहे हैं।







