महोबा, 05 मई। पाननगरी महोबा में आज एक ट्रेन के इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई। खजुराहो से राजस्थान के उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में आज दिन में आग लग गयी। इंजन में आग लगने से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। काफी देर तक चीख पुकार मचने के बाद लोग ट्रेन से कूदने लगे।
इसके बाद ट्रेन को महोबा के हरपालपुर स्टेशन से एक किलोमीटर पहले रोका गया। इसके बाद यात्रियों ने गांव के लोगों की मदद से आसपास पड़ी धूल और मिट्टी डालकर पहले आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल इंजन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दूसरा इंजन मंगाया गया है। हालात सामान्य है।







