लखनऊ, 15 दिसम्बर: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के जिलाध्यक्ष एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बिना संसाधन दिए डिजिटलाइजेशन कार्य कराए जाने के विरोध हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
इस सम्बन्ध में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यद्यपि टैबलेट दिए गए किन्तु न ही सीयूजी सिम दिए गए और न ही डाटा का कोई प्रबन्ध किया गया। ऐसे में शिक्षक अपनी आईडी पर सिम खरीदकर आनलाइन कार्य नहीं करेंगे और यदि अनावश्यक रूप से कोई कार्यवाही की जाती है तो संगठन धरना प्रदर्शन हेतु बाध्य होगा।







