Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    महोबा के 37 किसानों की आत्महत्या के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार: अखिलेश यादव

    By May 20, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 696

    अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को तत्काल 12-12 लाख रूपये की मदद

    महोबा, 20 मई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज महोबा के करहरा कलां गांव में आत्महत्या करने वाले दलित किसान ठाकुर दास अहिरवाल के पुत्र टुंडा और राजबहादुर श्रीवास के परिजनों से मुलाकात की।

    किसान से मिलने के बाद उन्होंने महोबा जिले के करहरा कलां गांव में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसानों की उपज के मूल्य का समय से भुगतान नहीं होने, पेंशन न मिलने और बढ़ते कर्ज के दबाव की वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा शासन में किसानों के सामने जीवन यापन का संकट खड़़ा हो गया है। बीते एक साल में अन्नदाता की हालत बदहाल हो गयी है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। अब तक महोबा जिले में 37 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इन मौतों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिम्मेदार है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनों को तत्काल 12-12 लाख रूपये की मदद, आवास, सरकारी सुविधा सहित परिजनों के लिए पेंशन बहाली करने की प्रदेश सरकार से मांग की है।

    पूनम की भी आर्थिक मदद:

    करहरा कलां गांव में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव जब महाराजा ढाबा पर चाय पी रहे थे उसी दौरान बेलाताल ब्लाक के कैथोरा गांव की श्रीमती पूनम ने आकर उनसे अपनी परेशानी बताई। पूनम के पति की मृत्यु हो गयी थी। पूनम ने कहा कि भाजपा सरकार ने उसकी कोई मदद नही की। उन्होंने श्रीमती पूनम से पूरी संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनको 25 हजार रूपए की तत्काल मदद दिलाई।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं कोे जिलाधिकारी से मिलकर आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारीजनों को भी मदद दिलवाने का निर्देश दिया।

    #akhilesh yadav #samajwadi party

    Keep Reading

    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading