लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों भयंकर गरमी के बीच में आज कन्नौज में बरसात ने लोगों को बड़ी राहत दी। इसके साथ ही अमेठी तथा रायबरेली को बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया।
कन्नौज में आज दिन पर कड़ी धूप के बाद शाम के समय बारिश ने शहर का मौसम सुहाना कर दिया। बदली के बाद यहां बारिश शुरू हो गई है। इस बारिश से लोगों की भीषण गर्मी के बीच काफी राहत मिली है। इस बारिश से मक्का किसानों को बड़ा फायदा मिलने की आस है। अमेठी में भी आज शाम के समय मौसम में बदलाव हो गया। आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं ने धूल भरी आंधी का रूप ले लिया। इसके बाद बूंदाबांदी ने मौसम की मार झेल रहे लोगों को हल्की सी राहत दी। रायबरेली में भी शहर को दिन में बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। घने बादलों के कारण दिन में ही देर शाम का अहसास होने लगा। तेज धूप के बाद अचानक बदली छा गई। जिससे आग बरसाते सूर्य देव कहीं छिप गए और भीषण गर्मी से तड़पते लोगों को राहत मिली।
Keep Reading
Add A Comment







