Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पदोन्नति बिल पर दलित सांसद भी तय करें अपनी भूमिका: संघर्ष समिति

    By July 15, 2018Updated:July 15, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 672
    • लोकसभा से पदोन्नति में आरक्षण बिल पास कराने को लेकर 18 जुलाई से चलने वाले मानसून सत्र के पहले संघर्ष समिति ने सभी राजनीतिक दलों से उठायी मांग उनकी पार्टी स्पष्ट करे पदोन्नति बिल पर अपनी राय

    लखनऊ, 15 जुलाई 2018: आरक्षण मुद्दे पर आज संघर्ष समिति उप्र के संयोजक मण्डल की एक आपात बैठक में 18 जुलाई से चलने वाले लोकसभा के मानसून सत्र में पदोन्नति बिल पास कराने की रणनीति पर चर्चा हुई। संघर्ष समिति के नेताओं ने सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से यह मांग की है कि उनकी पार्टी लोकसभा के आगामी मानसून सत्र के पहले यह स्पष्ट करे कि उनकी पार्टी पदोन्नति बिल पास कराने के पक्ष में है अथवा नहीं। जिससे आरक्षण समर्थक अपनी रणनीति के तहत अपनी कार्ययोजना बनाकर अपने वोट की ताकत का एहसास करायें।

    उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति के नेता लगातार अलग-अलग टीम बनाकर दलित सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं और पदोन्नति बिल पास कराने के लिये योगदान मांग रहे हैं। 2019 का चुनाव नजदीक है। इस बार बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था पदोन्नति में आरक्षण पर जो भी मा. दलित सांसद अपना रूख स्पष्ट नहीं करेगा। उनके खिलाफ आरक्षण समर्थक अपनी रणनीति के तहत उनके लोकसभा क्षेत्र में संवैधानिक आन्दोलन कर जनता को जागरूक करेंगे और उन्हें यह बतायेंगे कि आरक्षित सीट से जीतकर आने के बाद मा. सांसद जी द्वारा बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था को बचाने के लिये कोई योगदान नहीं दिया गया और उनकी पोल खोली जायेगी।

    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, वीके आर्या, महेन्द्र सिंह, लेखराम, दिनेश कुमार, पीपी सिंह, दिग्विजय सिंह, जितेन्द्र कुमार, सुनील कनौजिया ने कहा कि बहुत जल्द ही संघर्ष समिति संयोजक मण्डल का एक कोर ग्रुप दिल्ली कूच करेगा और वहां पर अपनी लाबिंग को तेज कर पदोन्नति बिल पास कराने की दिशा में केन्द्रीय नेताओं से सहयोग मांगेगा और साथ ही देश के दूसरे राज्यों के दलित सांसदों के सामने भी अपनी व्यथा रखेगा।

    #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading