Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी की सत्ता में ऑल इज वेल

    ShagunBy ShagunJune 22, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    लखनऊ में बीजेपी महासचिव बीएल संतोष, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल, सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह, डिप्टी सीएम मौर्या और शर्मा जी के साथ सभी कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा भी हैं मौजूद।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 554

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    उत्तर प्रदेश के सत्ता पक्ष में शीर्ष स्तर पर विवाद दिखाने का अभियान चल रहा था। इसके लिए सुनियोजित तरीके से कहानी गढ़ी गई। यूपी देश का सबसे बड़ा व राजनीतिक रूप में सर्वाधिक महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसे में चुनाव के कुछ समय पहले प्रबंधन संबन्धी गतिविधियों का बढ़ना स्वभाविक भी था। परिवार आधारित पार्टियों में ऐसा कुछ नहीं होता। कुछ लोगों ने भाजपा को भी इसी नजर से देखने का प्रयास किया। सहज स्वभाविक गतिविधियों को भी हंगामा बना कर पेश किया। उस समय इनकी हेडिंग दिलचस्प थी।

    राज्यपाल अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर मध्यप्रदेश से लखनऊ लौटी,केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली तलब,स्वतन्त्र देव सिंह और सुनील बंसल दिल्ली तलब,बीएल संतोष अचानक लखनऊ पहुंचे,राधा मोहन राज्यपाल से मिले अरविंद शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनने का दबाब,योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे,इन सभी हैडिंग का उद्देश्य एक था। लेकिन यह सब निरर्थक साबित हुआ। ऐसे लोग अभी मायूस नहीं है।

    केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र का कुछ दिन पहले विवाह हुआ था। उस समय कोरोना गाइडलाइन के तहत सीमित संख्या में लोग शामिल हुए थे। योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देने उनके घर गए। इस पर भी कयासबाजी की गई। ऐसे बताया गया जैसे उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार व संघठन में उलटफेर होने जा रहा है। चुनावी तैयारियों के संदर्भ में भाजपा संगठन की पुनः बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन भी शामिल हुए। एक बार फिर कयासों बेमानी साबित हुए। यह तय हुआ कि उपलब्धियों के बल पर भाजपा चुनाव विपक्षियों से मुकाबला करेगी।

    योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये है। उपलब्धियों के आधार पर पिछली कई सरकारें पीछे रह गई है। यहां तक के कोरोना कालखंड के दौरान प्रदेश में छप्पन हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ है। जिसमें देश की पहली डिस्प्ले यूनिट और डाटा सेंटर पार्क उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहे हैं। चार वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने सवा लाख करोड़ रुपए से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया।

    कोरोना कालखंड के दौरान भी सभी एक सौ उन्नीस चीनी मिलों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। प्रदेश में बीस नए कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना की गई है। प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना के अंतर्गत दशकों से लंबित परियोजनाओं को पूरा किया गया है। लंबित ग्यारह सिंचाई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना जैसी विभिन्न योजनाओं को लागू कर जन जन तक लाभ पहुंचाने में देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।

    चार वर्ष पहले प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से देश में तीसरे स्थान पर था। आज उत्तर प्रदेश धार्मिक पर्यटन के मामले में देश में पहले नंबर पर आ चुका है। चार साल में एयर कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। चार वर्ष पहले तक दो एयरपोर्ट कनेक्टिविटी थी। आज प्रयागराज, गोरखपुर,कानपुर, आगरा,बरेली व हिंडन के एयरपोर्ट वायुसेवा के साथ जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही तीन नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना का कार्य चल रहा है।

    प्रदेश सरकार जेवर में राज्य का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने जा रही है। अयोध्या में भी एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रही है। इसके साथ ही सत्रह नए एयरपोर्ट के निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। यूपी में कोरोना प्रबंधन बेहतरीन रहा है। वैश्विक संगठन डब्ल्यूएचओ ने भी इसकी प्रशंसा की है। योगी सरकार में तीस नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो रही है। दो नए एम्स गोरखपुर व रायबरेली में संचालित हो चुके हैं। जाहिर है कि इन उपलब्धियों ने भाजपा का उत्साह बढ़ाया है।

    Shagun

    Keep Reading

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    Awareness camp at KGMU on World COPD Day: Dr. Suryakant states that 'pulmonary rehabilitation' is highly effective for patients.

    केजीएमयू में विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता शिविर: डॉ. सूर्यकान्त बोले- ‘पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन’ है रोगियों के लिए बेहद कारगर

    Nine Glorious Decades: Grand 'Awadh Shakti Samman Samaroh' (Awadh Power/Strength Honour Ceremony) held on the 90th Foundation Day of the Awadh Ladies Club

    गौरवशाली नौ दशक: अवध लेडीज क्लब के 90वें स्थापना दिवस पर ‘अवध शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

    Teachers take to the streets demanding old pension scheme and promotions: Massive protest held at the BSA office in Lucknow

    पुरानी पेंशन और पदोन्नति के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक: लखनऊ में बीएसए कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन

    Akhilesh Yadav’s Ram Mandir visit: Will it increase political difficulties for Rahul Gandhi?

    अखिलेश यादव का राम मंदिर दौरा: क्या राहुल गांधी के लिए बढ़ाएगा राजनीतिक मुश्किलें?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    November 18, 2026
    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    November 18, 2026
    Awareness camp at KGMU on World COPD Day: Dr. Suryakant states that 'pulmonary rehabilitation' is highly effective for patients.

    केजीएमयू में विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता शिविर: डॉ. सूर्यकान्त बोले- ‘पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन’ है रोगियों के लिए बेहद कारगर

    November 18, 2026
    Nine Glorious Decades: Grand 'Awadh Shakti Samman Samaroh' (Awadh Power/Strength Honour Ceremony) held on the 90th Foundation Day of the Awadh Ladies Club

    गौरवशाली नौ दशक: अवध लेडीज क्लब के 90वें स्थापना दिवस पर ‘अवध शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

    November 18, 2026
    The "grooves" of life's unfulfilled desires and relationships: Theatricals resonate at the Prof. Satyamurti Theatre Festival

    प्रो सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह : दूसरी शाम ज़िंदगी की अधूरी ख़्वाहिशों के खांचे

    November 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading