Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    लेसा की खस्ताहाल विद्युत व्यवस्था: सुचारू रूप से बिजली के लिए सिस्टम सुधारना होगा

    By May 30, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 476
    लेसा के उपभोक्ताओं द्वारा लिया गया कुल संयोजित भार 26 लाख 70 हजार किलोवाट वहीं लेसा के 33/11 केवी सबस्टेशनों की क्षमता मात्र 18 लाख 21 हजार किलोवाट, सिस्टम मिसमैच 8 लाख किलोवाट का अन्तर। ऐसे में पीक आवर्स में सिस्टम पूरी तरीके से काॅंपेगा

    लखनऊ 30 मई। लेसा मध्यांचल की बदहाल विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार कराने के लिये उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष ने आज नियामक आयोग सदस्य कौशल किशोर शर्मा व सचिव संजय श्रीवास्तव से मिलकर एक जनहित प्रत्यावेदन सौंपा। उपभोक्ता परिषद द्वारा सौंपे गये जनहित प्रत्यावदेन में यह मुददा उठाया कि वर्तमान में लेसा की विद्युत व्यवस्था काफी खस्ता हाल है। बिजली कम्पनियों के दावों की पोल खुल गयी है। जब उपभोक्ता परिषद ने इसकी तहकीकात की तो बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया।

    उन्होंने बताया कि पूरे लेसा में लगभग 9 लाख 52 हजार उपभोक्ता हैं। जिनके द्वारा लिया गया कुल संयोजित भार लगभग 26 लाख 70 हजार किलोवाट है। वहीं लेसा अन्तर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता लगभग 2024 एमबीए है। यदि इसे किलोवाट में निकाला जाये तो यह 18 लाख 21 हजार किलोवाट होगा। यानि कि उपभोक्ताओं द्वारा लिये गये संयोजित भार और सिस्टम के बीच लगभग 8 लाख किलोवाट का गैप है। पीक आवर्स में जब उपभोक्ता अपना पूरे भार का उपभोग करता है उस दौरान सिस्टम काॅंपने लगता है। पीक आवर्स में डायवरसी फैक्टर 1ः1 होता है। ऊपर से सिस्टम पर लगभग 23 प्रतिशत बिजली चोरी का लोड। ऐसे में जब तक लेसा का सिस्टम पूरी तरीके से उच्चीकृत नही किया जाता इसी तरह उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पडेगी।

    आयोग द्वारा वर्ष 2012 में उपभोक्ता परिषद के प्रत्यावेदन पर लेसा के लिये इस मामले में पूर्व में भी आदेश जारी किया गया था लेकिन उस पर आज तक उचित कार्यवाही नही की गयी। अन्यथा ऐसी स्थिति न आती और आज सिस्टम पूरी तरह सुदृढ होता।

    जब भी सिस्टम की बात आती है तुरन्त विभाग के अधिकारी रटा रटाया जवाब शुरू कर देते हैं कि लेसा के उपभोक्ताओं के भार बहुंत कम हैं और वह ज्यादा भार का उपभोग कर रहे हैं उन्हें बढाया जाये जबकि हकीकत में लेसा को अपने सिस्टम का भार बढाना चाहिये। विद्युत वितरण संहिता 2005 की धारा 4.2 (ए) में प्राविधानित है कि सिस्टम का भार जैसे ही 80 प्रतिशत पर पहुचेगा तुरन्त उसका सुदृणीकरण करना अनिवार्य है लेकिन उस पर लेसा प्रशासन ध्यान नही दे रहा है। जो चिन्ता का विषय है।
    आयोग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए अविलम्ब उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को उपभोक्ताओं के हित में उचित निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया है।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कारपोरेशन प्रबन्धन के सामने यह भी मुददा उठाया है कि जहाॅं तक विद्युत उपभोक्ताओं के भार बढाने का मामला है तो विद्युत वितरण संहिता व टैरिफ प्राविधानों के अनुसार जब तक घरेलू उपभोक्ता का लगातार 3 महीने तक एमडीआई में भार अधिक नही आता तब तक उसके भार को बढाने का नोटिस नही दिया जा सकता। और साथ ही जहाॅं तक सवाल है लेसा द्वारा किसी माह भार अधिक हो जाने पर एसएमएस भेजकर भार बढाने हेतु दबाव बनाने का तो वह पूरी तरह असंवैधानिक है। किसी भी माह यदि किसी उपभोक्ता द्वारा लिये गये भार से उस माह में ज्यादा भार एमडीआई मीटर में रिकार्ड हेाता है तो उस बढे भार पर उपभोक्ताओं को टैरिफ आदेशानुसार अतिरिक्त चार्ज देना होगा। उदाहरण के लिये यदि किसी उपभोक्ता का भार 2 किलोवाट है ओर उसके द्वारा 2.18 एमडीआई रिकार्ड होती है तो उसे उस माह में उसे केवल 180 वाट का अतिरिक्त चार्ज रूपया 36 देना होगा।

    Keep Reading

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading