Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    दलित कार्मिकों को जनसुनवाई पोर्टल पर नहीं मिला सही जवाब, आन्दोलन की चेतावनी

    By December 2, 2018 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 622

    संघर्ष समिति ने कहा: राज्य सरकार दे जवाब, दलित कार्मिकों के न्याय के लिये कब सरकार कार्मिक विभाग को देगी उच्चादेश और लेगी इस नीतिगत विषय पर निर्णय

    लखनऊ, 02 दिसम्बर 2018: पदोन्नति में आरक्षण मसले पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने कहा कि यह है सरकार कि न्याय व्यवस्था, कि दलित कार्मिकों के पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे कार्मिक विभाग उप्र का जनसुनवाई पोर्टल अभी तक संतुश्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाया है और न ही कोई उच्चादेश।

    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय पीठ द्वारा विगत माह सुनाये गये फैसले को आधार बनाकर जब आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर पूर्व में रिवर्ट किये गये लगभग 2 लाख दलित कार्मिकों को पुनस्र्थापित कराने व उप्र में पुनः 15-11-1997 से आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(7) को बहाल कराने का अनुरोध किया। उस पर प्रदेश के कार्मिक विभाग उप्र द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर जो टिप्पणी प्रेषित की गयी है, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने कहा कि प्रदेश का कार्मिक विभाग यह मत स्पष्ट कर रहा है कि ‘‘न्याय विभाग द्वारा यह परामर्श दिया गया है कि इस मुद्दे पर नीतिगत निर्णय राज्य सरकार द्वारा ही लिया जाना है। अनुसूचित जाति/जनजाति को पदोन्नति में आरक्षण दिये जाने का प्रकरण नीतिगत विषय से आच्छादित है।

    इस सम्बन्ध में सम्प्रति कोई उच्चादेश प्राप्त नहीं हुआ है।‘‘ इस आधार पर संघर्ष समिति की मांग को निस्तारित कर दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब दलित कार्मिकों को रिवर्ट करना था तब तो 15 दिन में कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी और अब कहा जा रहा है कि अभी उच्चादेश प्राप्त नहीं है। ऐसे में अब दलित कार्मिकों को न्याय देने के लिये उच्चादेश कौन देगा और कब न्याय मिलेगा?

    संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, आरपी केन, अनिल कुमार, एसपी सिंह, अजय कुमार, अन्जनी कुमार, अशोक सोनकर, जितेन्द्र कुमार, दिग्विजय सिंह, राजेश पासवान, श्रीनिवास राव, अरविन्द फरसोवाल, सुनील कनौजिया ने एक सयुंक्त बयान में कहा कि अब कार्मिक विभाग के जनसुनवाई पोर्टल पर डाले गये जवाब से यह स्पष्ट हो गया है कि उप्र की सरकार दलित कार्मिकों को न्याय देने के प्रति गम्भीर नहीं है। कब उच्चादेश कार्मिक विभाग को दिया जायेगा और दलित कार्मिकों के साथ न्याय होगा। इस पूरे उदासीन रूपी प्रक्रिया को लेकर पूरे प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों में काफी गुस्सा व्याप्त है। बहुत जल्द ही उप्र की राजधानी में एक बड़ा कार्यक्रम कर आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया जायेगा।

    Keep Reading

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026
    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    July 13, 2026
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading